Home Top News देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार, ISI से जुड़े तार!

देश में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार, ISI से जुड़े तार!

by Neha Singh 22 February 2026, 10:45 AM IST (Updated 23 February 2026, 11:18 AM IST)
22 February 2026, 10:45 AM IST (Updated 23 February 2026, 11:18 AM IST)
8 Terror Suspects Arrested

8 Terror Suspects Arrested: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनके तार पाकिस्तान के ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक है.

22 February, 2026

भारत में आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने देशभर में आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 6 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर से गिरफ्तार किया गया है और 2 को बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. इनके तार पाकिस्तान के ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक है. दिल्ली पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के तहत इन सभी 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. अब सभी को पूछताछ के लिए दिल्ली ला रही है. आरोपियों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं.

मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद

आठों आरोपियों के नाम हैं मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल हैं. उनके पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. यह संदिग्ध लोग फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल करके रह रहे थे. पुलिस ने उथुकुली से दो को, पल्लडम से 3 और तिरुमुरूगनपूंडी से 1 को गिरफ्तार किया है.

ऐसे हुआ खुलासा

इस टेररिस्ट मॉड्यूल ने 8 फरवरी को दिल्ली और मेट्रो के अलग-अलग इलाकों में भड़काऊ पोस्टर लगाए थे, जिनमें कश्मीर से जुड़े मैसेज भी थे. भड़काऊ पोस्टरों में “FREE KASHMIR” जैसे नारे लिखे गए थे. दिल्ली पुलिस ने पोस्टरों की जांच शुरू की, जिससे पूरे नेटवर्क का भंडोफोड़ हुआ. इसके बाद, पुलिस ने तिरुपुर जिले के उथुकुली (2), पल्लादम (3), और थिरुमुरुगनपूंडी (1) में गारमेंट यूनिट से संदिग्धों को गिरफ्तार किया. हाल ही में, जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान का टेररिस्ट ऑर्गनाइज़ेशन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली में एक बड़े टेररिस्ट अटैक की प्लानिंग कर रहा है, इसलिए पुलिस इसी कड़ी में जांच कर रही है.

दिल्ली में टेरर अलर्ट

इंटेलिजेंस एजेंसियों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) पूरे भारत के बड़े शहरों में IED ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहा है. टेररिस्ट अटैक के हाई अलर्ट के बाद, पुरानी दिल्ली में लाल किले और चांदनी चौक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए और पुलिस फोर्स तैनात की गई है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में खास निगरानी रखी जा रही है. आगे की जांच में गिरफ्तार संदिग्धों के नेटवर्क, फंडिंग और विदेशी कनेक्शन की जानकारी सामने आने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा के लिए एकजुटता: नौसेना प्रमुख ने मादक पदार्थों की तस्करी को बताया बड़ी चुनौती

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?