Shikhar Dhawan Wedding: शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी कर ली है. उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं.
22 February, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है. शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी कर ली है. यह शिखर धवन की दूसरी शादी है. शिखर धवन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी में कई सेलेब्स और क्रिकेटर पहुंचे थे. उनके दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने शादी में जमकर डांस भी किया वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की. यहां देखें शादी में आए सेलेब्स और जोड़ी की खूबसूरत तस्वीरें.
Mr. & Mrs. Dhawan ❤️ pic.twitter.com/paUVWSmwGf
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) February 22, 2026
‘मेरे यार की शादी है’
चहल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें धवन और सोफी शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा चहल वीडियो में डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए चहल ने लिखा, “यह मेरे दोस्त की शादी है.”
शादी में पहुंचे ये मेहमान
धवन की शादी में बिग बॉस फेम शेफाली बग्गा भी पहुंची थीं. उन्होंने कपल को नई शुरुआत की बधाई दीं. इस फोटो में शेफाली के साथ पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और सिंगर हार्डी संधू भी दिखें.

सुरेश रैना और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी भी इस शादी में पहुंचे थे. उन्होंने कपल के साथ फोटो खिचवाई. रोहित शर्मा भी अपनी पत्नी रितिका सचदेव के संग शादी में पहुंचे थे.

दूसरी शादी
सोफी के साथ शिखर धवन ने दूसरी शादी की है. उनकी पहली शादी 2012 आयशा मुखर्जी से हुई थी, लेकिन दोनों का रिश्ता चल नहीं पाया. साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया. आयशा के साथ धवन का एक बेटा भी है. हालांकि अब शिखर धवन सोफी के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत की है. धवन और सोफी पिछले कुछ सालों से डेटिंग कर रहे थे. उन्होंने 2025 में अपने रिश्ते को पब्लिक किया. धवन और सोफी ने इस साल जनवरी में सगाई की थी.
कौन हैं सोफी शाइन ?

सोफी शाइन एक आयरिश नागरिक हैं और प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं. वे अभी शिखर धवन फाउंडेशन की देखरेख करती हैं, जो शिखर धवन के स्पोर्ट्स एंड सोशल वेंचर्स ग्रुप की शाखा है. सोफी को सामाजिक कार्यों में गहरी दिलचस्पी है.
यह भी पढ़ें- Netflix से zee5 तक, इन 5 नई फिल्मों और सीरीज़ के साथ सजने वाली है आपकी महफिल; देखें लिस्ट
