Home Latest News & Updates एक और पेपर लीक! रायपुर यूनिवर्सिटी में B.Sc एग्रीकल्चर प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द

एक और पेपर लीक! रायपुर यूनिवर्सिटी में B.Sc एग्रीकल्चर प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द

by Neha Singh 24 August 2026, 7:50 AM IST (Updated 24 August 2026, 8:28 AM IST)
24 August 2026, 7:50 AM IST (Updated 24 August 2026, 8:28 AM IST)
Agriculture Paper Leak

Agriculture Paper Leak: सरकारी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर ने 7 अगस्त को हुई B.Sc एग्रीकल्चर फर्स्ट-ईयर प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा कैंसिल कर दी है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक अलग मामले में पुलिस जांच में पेपर लीक होने की पुष्टि हुई है. यह फैसला IGKV के वाइस चांसलर डॉ. गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में हुई एक इमरजेंसी मीटिंग में लिया गया. यह मीटिंग 20 अगस्त को IGKV के तहत आने वाले BSc एग्रीकल्चर सेकंड-ईयर सब्जेक्ट एंटोमोलॉजी के प्रश्नपत्र के लीक होने के बाद हुई थी. इस मामले में दुर्ग जिले के एक प्राइवेट कॉलेज के एक प्रोफेसर और पांच स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया गया था.

पेपर लीक की जांच में दूसरा पेपर लीक आया सामने

अधिकारी ने बताया कि 20 अगस्त के प्रश्नपत्र लीक की पुलिस जांच में पता चला कि B.Sc एग्रीकल्चर फर्स्ट-ईयर प्लांट पैथोलॉजी का पेपर भी लीक हुआ था. उन्होंने बताया कि 7 अगस्त के प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा सितंबर के पहले हफ्ते में दोबारा होगा. लीक हुए एंटोमोलॉजी पेपर का री-टेस्ट भी उसी दौरान होगा. अधिकारियों ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने भारतीय एग्रीकल्चरल कॉलेज, दुर्ग के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है, क्योंकि उस पर कथित तौर पर परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप है, और कॉलेज को एक नोटिस जारी किया गया है.

ऑब्जर्वर को नोटिस जारी

अधिकारियों ने कहा, “20 अगस्त को पेपर लीक होने के मामले में रायपुर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कॉलेज के छात्रों के खिलाफ भी सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.” अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग कॉलेज में 20 अगस्त को होने वाली दूसरे साल की एंटोमोलॉजी परीक्षा और 7 अगस्त को होने वाली पहले साल की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी परीक्षा की सुरक्षा को मजबूत करने और आगे लीक को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है.

पासवर्ड-प्रोटेक्टेड भेजे गए प्रश्नपत्र

20 अगस्त की घटना के बाद, 22 अगस्त की B.Sc परीक्षाओं के प्रश्नपत्र कॉलेजों को फिजिकल कॉपियों की जगह पासवर्ड-प्रोटेक्टेड ईमेल से भेजे गए. अधिकारियों ने बताया कि सुबह 10 बजे की परीक्षा के प्रश्नपत्र कॉलेजों को सुबह 9:30 बजे दिए गए. उन्होंने कहा कि सोमवार को होने वाली परीक्षाओं के लिए भी यही तरीका अपनाया जाएगा. साथ ही, यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट और उससे जुड़े कॉलेजों के एग्जामिनेशन हॉल में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि यूनिवर्सिटी अपने एग्जामिनेशन सिस्टम की गोपनीयता, पारदर्शिता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर भी विचार कर रही है.

पेपर लीक के बाद अब ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन शुरू करेंगे दिपके, वीडियो में दिखाई हालत

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?