Home Top News पेपर लीक के बाद अब ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन शुरू करेंगे दिपके, वीडियो में दिखाई हालत

पेपर लीक के बाद अब ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन शुरू करेंगे दिपके, वीडियो में दिखाई हालत

by Neha Singh 15 August 2026, 2:11 PM IST (Updated 15 August 2026, 3:03 PM IST)
15 August 2026, 2:11 PM IST (Updated 15 August 2026, 3:03 PM IST)
School Thik Karo Campaign

School Thik Karo Campaign: जंतर-मंतर प्रदर्शन खत्म होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके नई मुहीम छेड़ने की तैयारी कर रहे हैं. अभिजीत ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत में सरकारी स्कूलों को नजरअंदाज किया जाता है, चाहे कोई भी पार्टी सत्ता में हो. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के हिंगोली से ‘स्कूल ठीक करो’ कैंपेन शुरू करने की जानकारी दी. दिपके ने सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टैंडर्ड को बेहतर न बनाने के लिए राजनीतिक पार्टियों की आलोचना की.

‘सवाल पूछकर करवाएंगे काम’

दिपके ने रिपोर्टर्स से कहा, ”लोग अब समझ गए हैं कि उन्हें शिक्षा के बारे में बात करनी चाहिए, जो आज के समय की जरूरत है. चाहे कोई भी पार्टी सरकार में रहे, किसी ने भी राज्य में सरकारी स्कूलों के लिए काम नहीं किया गया. अब जरूरत है और हम सवाल पूछकर उनसे काम करवा सकते हैं.”

बैनरों पर उठाए सवाल

दिपके ने छत्रपति संभाजीनगर शहर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तिरंगा रैली के दौरान लगाए गए बड़े-बड़े बैनरों के लिए फंडिंग के सोर्स पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा ”यह अच्छी बात है कि तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. लेकिन, हर 40-50 फीट पर रैली के बड़े-बड़े बैनर लगाए गए थे. यह पैसा कहां से आया? अगर यह पैसा ग्रामीण इलाकों के स्कूलों और स्टूडेंट्स पर खर्च किया जाता, तो और भी अच्छा होता. उन्हें सोचना चाहिए कि वे स्टूडेंट्स का भविष्य बनाना चाहते हैं या नहीं.”

बेसिक सुविधाओं के लिए करेंगे कैंपेन

सोमवार को गांवों में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए देश भर में कैंपेन की घोषणा करते हुए, दिपके ने बच्चों के माता-पिता से बेसिक सुविधाओं के बारे में पूछा और स्कूल की सुविधाओं का ऑडिट करते हुए वीडियो पोस्ट किया. दिपके ने पूछा “नई संसद, नया PM हाउस. हम अपने गांवों में नए स्कूल क्यों नहीं बना पाए हैं? क्या हम किसानों और मजदूरों के बच्चों को अपने देश का भविष्य नहीं मानते?” दीपके ने कहा कि गांव के बच्चों को अभी भी स्कूल जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और अक्सर उन्हें पीने का पानी और टॉयलेट जैसी बेसिक सुविधाएं नहीं मिलती हैं. इसलिए अब हम देशव्यापी स्कूल ठीक करो कैंपेन की शुरुआत करने वाले हैं.

प्रधान के बाद अब BCI चेयरमैन का इस्तीफा मांगेंगे दिपके? ट्रोलिंग के बाद मनन मिश्रा ने पलटा फैसला

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?