Home Latest News & Updates Delhi Assembly Election Result : BJP कार्यालय के बाहर जश्न शुरू, चुनाव आयोग के रुझानों में बहुमत तय!

Delhi Assembly Election Result : BJP कार्यालय के बाहर जश्न शुरू, चुनाव आयोग के रुझानों में बहुमत तय!

by Live Times 8 February 2025, 11:40 AM IST
8 February 2025, 11:40 AM IST
Delhi Assembly Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतगणना के शुरुआती रूझान के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्साह का माहौल है.

Delhi Assembly Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतगणना के शुरुआती रूझान के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उत्साह का माहौल है.

Delhi Assembly Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और चुनाव आयोग के ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. BJP अब 41 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 29 सीटों पर सिमटती दिख रही है. इस बीच BJP प्रदेश कार्यालय में उत्साह का माहौल है. कार्यकर्ता यहां जश्न मनाते दिख रहे हैं.

BJP कार्यकर्ता एक दूसरे को खिला रहे हैं मिठाई

इस बीच दिल्ली BJP दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल हैं. BJP कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं. दिल्ली में BJP 41 सीटों पर आगे चल रही हैं. तो वही आप 29 सीटों पर सिमट कर रह गई हैं.

क्या दिल्ली में BJP की वापसी तय?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में साफ कर देंगे कि AAP सत्ता विरोधी लहर को मात देकर सरकार बनाएगी या फिर 27 साल बाद BJP दिल्ली में सत्ता में वापसी करेगी. इस चुनाव के नतीजे यह भी तय करेंगे कि दिल्ली की राजनीति में कौन एक बार फिर अपना राजतिलक करेगा और कौन सत्ता को एक बार फिर अलविदा कह देगा. फिलहाल, कांग्रेस अब तक एक भी सीट पर मजबूत स्थिति में नहीं दिख रही है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव नतीजों के बीच उमर अब्दुल्ला का कांग्रेस-AAP पर तंज, रुझानों में BJP को भारी बढ़त

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?