Home Lifestyle Eid पर दिखना है सबसे जुदा, तो इन 6 Sharara Suit डिजाइन्स के साथ अपनी सादगी में ढाएं कहर

Eid पर दिखना है सबसे जुदा, तो इन 6 Sharara Suit डिजाइन्स के साथ अपनी सादगी में ढाएं कहर

by Preeti Pal
0 comment
Eid पर दिखना है सबसे जुदा, तो इन 6 Sharara Suit डिजाइन्स के साथ अपनी सादगी से ढाएं कहर

Sharara Suit for Eid: ईद के दिन लड़कियां खूब सजती-संवरती हैं. ऐसे में अगर आपको भी त्योहार पर सबसे बेस्ट दिखना है, तो ये 6 शरारा सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं.

17 March, 2026

ईद का त्योहार हो और कपड़ों में नवाबी नजाकत न झलके, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इस बार अगर आप वही पुराने अनारकली या स्ट्रेट सूट नहीं पहनना चाहतीं, तो अपने वॉर्डरोब में शरारा को जगह दीजिए. शरारा सूट न सिर्फ आपको एक रॉयल लुक देता है, बल्कि ये पहनने में इतना कंफर्टेबल है कि आप दिन भर की भागदौड़ और मेहमाननवाजी के बीच भी फ्रेश फील करेंगी. ऐसे में आज हम आपके लिए ईद के लिए कुछ बेहतरीन शरारा सूट ऑप्शन्स लेकर आए हैं, जो आपको ट्रेडिशनल और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बो देंगे.

चिकनकारी शरारा

अगर आप सिंपल लुक पसंद करती हैं, तो व्हाइट या पेस्टल कलर का चिकनकारी शरारा आपके लिए परफेक्ट रहेगा. लखनऊ की मशहूर हाथ की कढ़ाई वाले ये सूट ईद की सुबह की नमाज और फैमिली गेट-टुगेदर के लिए एकदम सही है.

गोटा पट्टी वर्क

ईद की दावत के लिए कुछ हैवी और चमक-धमक वाला ढूंढ रही हैं? तो गोटा पट्टी या जरदोजी वर्क वाला शरारा सेट आपको एक महारानी जैसा लुक देगा. मैरून, बॉटल ग्रीन या नेवी ब्लू कलर्स में ये शरारा सूट डिजाइन काफी अच्छे लगते हैं. इसके साथ एक हैवी दुपट्टा आपके लुक में चार चांद लगा देगा.

यह भी पढ़ेंःइन 6 Pastel Nail Art डिज़ाइन्स के साथ अपने हाथों को दें एक फ्रेश और क्लासी लुक, स्प्रिंग वाइब्स के लिए रहेंगे बेस्ट

मिरर वर्क

आजकल मिरर वर्क कुर्ता सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में है. अगर आप अपने ट्रेडिशन के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती और हैवी घेरे वाले शरारा पर मिरर वर्क ट्राई करें. जब ईद की रोशनी इन शीशों पर पड़ेगी, तो आपकी चमक और भी बढ़ेगी.

फ्लोरल प्रिंटेड

गर्मी के मौसम में हैवी कपड़े पहनना मुश्किल होता है. ऐसे में ऑर्गेंजा फैब्रिक पर फ्लोरल प्रिंट वाला शरारा सेट सबसे बेस्ट रहेगा. ये लाइटवेट होता है और देखने में काफी क्लासी लगता है. इसे आप स्टाइलिश चोकर और जूती के साथ पहनकर अपना एक अलग स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं.

लेयर्ड शरारा

पुराने स्टाइल के लंबे कुर्ते की जगह इस बार शॉर्ट पेपलम टॉप के साथ आप शरारा को पेयर कर सकती हैं. इसके साथ तीन-चार लेयर्स वाला शरारा बहुत ही ट्रेंडी लगता है. ये डिजाइन उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है जो ट्रेडिशनल कपड़ों में भी थोड़ा वेस्टर्न टच चाहती हैं.

बनारसी सिल्क

बनारसी सिल्क कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. एक सॉलिड कलर का बनारसी सिल्क शरारा और उसके साथ मैचिंग दुपट्टा आपको रिच और विंटेज लुक देगा. आप इस शरारा सूट को क्लासी जूलरी और लाइट मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं.

यह भी पढ़ेंःEid पर मिनटों में सजेंगे आपके हाथ, 6 Easy Mehendi Designs से साथ आपकी खूबसूरती में भी लग जाएंगे चार चांद

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?