Home Top News क्या सस्ती होगी रेस्टोरेंट में खाने की थाली? LPG सिलेंडर के दाम 192 रुपए घटे, जानें नया रेट

क्या सस्ती होगी रेस्टोरेंट में खाने की थाली? LPG सिलेंडर के दाम 192 रुपए घटे, जानें नया रेट

by Neha Singh 1 August 2026, 9:58 AM IST
1 August 2026, 9:58 AM IST
LPG Cylinder Price Cut

LPG Cylinder Price Cut: अगस्त की पहली तारीख को रेस्टोरेंट और होटलों को बड़ी राहत मिली है. सरकार ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है. सरकारी तेल कंपनियों ने 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं. आज से दिल्ली में 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 192 रुपए की कमी आई है. राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 2738 रुपए है. पहले दिल्ली में इसकी कीमत ₹2930 थी.

जानें अपने शहर का दाम

शहर का नामकमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम (रुपए में)
दिल्ली2738
नोएडा2738
मुंबई2691
कोलकाता2872
पटना3018
लखनऊ2860
बेंगलुरू2821
चेन्नई2906
हैदराबाद2985
गुवाहाटी2965
अहमदाबाद2758

क्या खाना होगा सस्ता?

कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग सेवा और दूसरी सेवाएं देने वाले बिजनेस करते हैं. गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद चाय की टपरी से लेकर बड़े होटलों तक, हर जगह खाने के दाम बढ़ गए था. हालांकि गैस की कीमतों में कटौती से होटल मालिकों को राहत मिलेगी, लेकिन इसकी संभावना कम है कि कस्टमर्स के लिए थाली की कीमत भी कम होगी. यह जरूर होगा कि जो रेस्टोरेंट मालिक आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे, वे अब अपने मेन्यू की कीमतें नहीं बढ़ाएंगे.

घरेलु सिलेंडर के दाम

इस बार सिर्फ 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत कम की गई है. 14.2 kg वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे पहले, 1 जुलाई को भी 19 kg वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम किए गए थे. उस समय, दिल्ली में सिलेंड की कीमत में ₹183.50 की कटौती की गई थी. उस समय भी घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 kg वाले LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था. इस समय दिल्ली में घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है.

इस साल हुई भारी बढ़ोतरी

19 kg वाले सिलेंडर की कीमत जनवरी से लगातार बढ़ रही है. पिछले साल 1 दिसंबर को कीमत ₹1580.50 थी. इस साल 1 जनवरी को यह बढ़कर ₹1691.50 हो गई. इसके बाद फरवरी में इसे बढ़ाकर ₹1740.50 कर दिया गया. मार्च में US-ईरान युद्ध के कारण कीमत दो बार बढ़ाई गई. 1 मार्च को यह बढ़कर ₹1768.50 हो गई और 7 मार्च को यह ₹1883 पर पहुंच गई. फिर 1 अप्रैल को यह ₹2078.50 पर पहुंच गई. मई में, कीमत में ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई, जिससे दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 हो गई. जून में कीमत में ₹42 की बढ़ोतरी की गई. हालांकि, जुलाई में कीमत में ₹183.50 की कमी की गई थी और अब करीब 200 रुपए फिर घटाए गए हैं.

‘पाकिस्तान, नेपाल और USA…’, रसोई गैस सिलेंडर 29 रुपये महंगा होने पर क्या बोली मोदी सरकार?

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?