Delhi Traffic Diversion: राजधानी दिल्ली में सियासी पारा हाई है. आज रविवार को दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. एक तरफ कांग्रेस के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन रामलीला मैदान में रैली कर रहा है, तो दूसरी तरफ बीजेपी पश्चिमी दिल्ली में एक जवाबी मार्च निकाल रही है. इन दो राजनीतिक कार्यक्रमों को देखते हुए, मध्य दिल्ली और नई दिल्ली के इलाकों में दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के लगभग 10,000 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की है.
रामलीला मैदान के आसपास सख्त निगरानी
रामलीला मैदान में ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी. इसमें शामिल होने वाले सांसद पहले कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इकट्ठा होंगे और फिर दोपहर में मिंटो रोड-कनॉट प्लेस जंक्शन से रामलीला मैदान की ओर बढ़ेंगे. रामलीला मैदान के आसपास, मिंटो ब्रिज से रैली स्थल तक के रास्ते और आस-पास के इलाकों में 4,000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, भगवान दास रोड, और सुप्रीम कोर्ट तथा भारत निर्वाचन आयोग कार्यालय के आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई स्तरों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है.
#WATCH | Delhi | On INDIA bloc rally today, DCP Central Rohit Rajbir says, "We have covered the entire area with 200 to 250 CCTV cameras. The organisers also have their own control room, and we are working together to ensure the security of this entire area." He adds, "Regarding security here at Ramlila Maidan—the organisers have set up various enclosures, and we have police personnel stationed within them. There are also pathways between these enclosures, where our police personnel are deployed to ensure the area remains secure. Furthermore, there are many volunteers present—including members of the ‘Seva Dal,’ the Civil Defence Committee, and representatives from local residents’ associations—who are assisting us. They are helping with crowd management on the surrounding roads…"
— ANI (@ANI) November 1, 2026
संवेदनशील इलाकों में ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी गई है, ताकि बिना अनुमति के लोगों की बड़ी भीड़ इकट्ठा न हो सके. सुरक्षा एजेंसियां भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरों, AI-आधारित फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और ड्रोन का इस्तेमाल कर रही हैं.
इन रास्तों पर जानें से बचें
‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक पर पाबंदियां लगाई हैं और रूट डायवर्ट किए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं.
नेताजी सुभाष मार्ग टी-पॉइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ ए-पॉइंट, अजमेरी गेट रेड लाइट, बाराखंभा रोड पर रणजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग-डीडीयू मार्ग रेड लाइट, झंडेवालान गोलचक्कर, तुर्कमान गेट और मीरदर्द चौक सहित 10 प्रमुख डायवर्जन पॉइंट्स पर ट्रैफिक मूवमेंट को नियंत्रित किया जाएगा.
आईटीओ और दिल्ली गेट के बीच बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, अरुणा आसफ अली रोड, मिंटो रोड, डीबीजी रोड, डब्ल्यू-पॉइंट, मंडी हाउस गोलचक्कर की ओर जाने वाली बाराखंभा रोड, सिकंदरा रोड, केजी मार्ग, फिरोज शाह रोड और चेम्सफोर्ड रोड सहित कई सड़कों पर भारी जाम लग सकता है.
हालात को देखते हुए गुरु नानक चौक, कमला मार्केट गोलचक्कर, हमदर्द चौक और तुर्कमान गेट के आसपास भी ट्रैफिक मूवमेंट को नियंत्रित किया जा सकता है. बीएसजेड मार्ग, राजघाट से जेएलएन मार्ग, डीबीजी रोड और मिंटो रोड पर डीटीसी बसों के संचालन को नियंत्रित किया जाएगा.
पश्चिम दिल्ली में भी लोगों को हो सकती है परेशानी
इस बीच, बीजेपी का मार्च सुबह 11:30 बजे हरि नगर बस डिपो से शुरू होकर तिलक नगर मेट्रो स्टेशन की ओर जाएगा. इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष, राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सरदार एचएस फूलका, मनजिंदर सिंह सिरसा और सांसद बांसुरी स्वराज के साथ-साथ सिख समुदाय के लोगों के भी शामिल होने की उम्मीद है. जेल रोड पर हरि नगर डीटीसी डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक बीजेपी की पदयात्रा के कारण पश्चिमी दिल्ली में यातायात प्रभावित हो सकता है. सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुछ पाबंदियां और रूट डायवर्जन लागू रह सकते हैं.
दिल्ली में आज राजनीतिक दंगल! कांग्रेस की ‘महारैली’ Vs बीजेपी का मार्च, 10,000 सुरक्षाकर्मी तैनात
News Source: ANI
