Home Top News गंभीर हालत-लड़खड़ाती आवाज… डल्लेवाल ने आंदोलन में फूंकी जान, किसान नेता ने क्या कहा?

गंभीर हालत-लड़खड़ाती आवाज… डल्लेवाल ने आंदोलन में फूंकी जान, किसान नेता ने क्या कहा?

by Divyansh Sharma 24 December 2024, 9:35 PM IST (Updated 27 December 2024, 2:20 PM IST)
24 December 2024, 9:35 PM IST (Updated 27 December 2024, 2:20 PM IST)
Jagjeet Singh Dallewal, Farmers Protest,

Farmers Protest: आमरण अनशन पर बैठे कैंसर पीड़ित किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर बनाए गए विशेष मंच से किसानों को संबोधित किया.

Farmers Protest: 26 नवंबर से पंजाब-हरियाणा के बीच खनौरी सीमा पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह ठीक हैं. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के किसानों की मांगों को मनवाने के लिए कहा है कि इस लड़ाई को जीतने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा. बता दें कि मंगलवार को उनके आमरण अनशन का 29वां दिन है.

खनौरी सीमा पर डटे रहने का किया आह्वान

29 दिन से आमरण अनशन पर बैठे कैंसर पीड़ित किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बिगड़ते स्वास्थ्य के मद्देनजर बनाए गए विशेष मंच से किसानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आंदोलन को समर्थन देने वालों का हार्दिक आभार व्यक्त किया. उन्होंने कमजोर आवाज में किसानों से कहा कि मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं.

उन्होंने अपने दो मिनट से अधिक लंबे भाषण में कहा कि हमें यह लड़ाई जीतनी है और यह लड़ाई हम तभी जीत पाएंगे, जब पूरा देश एकजुट होकर लड़ेगा. इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के छोटे भाई हरियाणा और अन्य राज्यों से अपील की कि इस लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि मैं चाहता हूं कि सरकार हमें किसी भी कीमत पर यहां से बेदखल न कर सके. अगर वह ऐसा नहीं कर पाती है, तब या तो हम जीतेंगे या मरेंगे. दोनों में से कोई एक बात तो होगी ही.

यह भी पढ़ें: किसान नेता डल्लेवाल की हालत को लेकर भिड़े BJP और किसान नेता! जमकर हुआ वार-पलटवार

जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर

गौरतलब है कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कई बार उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. किसानों ने खनौरी सीमा पर किसानों ने उन्हें अस्पताल ले जाने या किसी भी कार्रवाई को रोकने के लिए छोटी-छोटी चौकियां बना रखी हैं और भारी वाहनों की तैनाती की है.

मंगलवार को ही दिन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार से अपनी जिद छोड़ने और प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत करने का आग्रह किया. इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए, मांगों को स्वीकार करने और जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए किसान नेता अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का समय मांगेंगे.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में मिला मंदिर, 32 साल बाद गूंजा ओम नमः शिवाय; मुस्लिम समुदाय ने दिया बड़ा संदेश

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?