Home Top News सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानिए कौन है आरोपी

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानिए कौन है आरोपी

by Rashmi Rani 29 October 2024, 3:32 PM IST
29 October 2024, 3:32 PM IST
सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, जानिए कौन है आरोपी

Salman Khan News : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Salman Khan News : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने उत्तर प्रदेश स्थित नोएडा (गौतमबुद्धनगर) से गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई पुलिस ने खुद इसकी जानकारी दी है. गिरफ्तार युवक की पहचान 20 वर्षीय गुरफान खान के रूप में की गई है. गुरफान खान पर आरोप है कि उसने जीशान सिद्दिकी को फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी.

आरोपी का डाटा तलाश रही है पुलिस

वहीं, गुरफान खान का कहना है कि उसने पैसे की मांग के लिए फोन नहीं किया था, बल्कि अपना नाम बनाने और हलचल पैदा करने के लिए उसने ऐसा किया था. उसने बताया कि उसे लगा कि इसी बहाने उसे कुछ पैसे भी मिल जाएंगे, लेकिन मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार युवक का डाटा तलाश रही है और उसे बैक ग्राउंड की जांच की जा रही है.

आरोपी से चल रही पूछताछ

पुलिस ने आरोपी को नोएडा के सेक्टर 39 से गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बरेली जिले का रहना वाला है. आरोपी के फोन को कब्जे में ले लिया गया है. पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है.

जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर किया था फोन

निर्मल नगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पहले विधायक जीशान सिद्दीकी के हेल्पलाइन नंबर पर एक धमकी भरा संदेश भेजा और बाद में उस पर वॉयस कॉल किया, जिसमें उसने सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद सोमवार को मामला दर्ज किया गया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को जांच के लिए मुंबई लाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी देशवासियों को देंगे बड़ी सौगात, 12,850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?