PM Modi Seychelles Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. वे अपनी इस आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच रिश्तों को और अधिक मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल भी होंगे.
प्रधानमंत्री मोदी 11 साल बाद सेशेल्स की यात्रा पर हैं. इससे पहले वे साल 2015 में गए थे. शनिवार को यात्रा की शुरुआत करने से पहले पीएम मोदी ने कहा, “मेरे मित्र, महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी, सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति के निमंत्रण पर, मैं सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए 27-29 जून 2026 तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा करूंगा.”
द्विपक्षीय चर्चाओं के लिए उत्सुक- पीएम मोदी
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सेशेल्स एक मूल्यवान समुद्री पड़ोसी और ‘विजन महासंघ’ तथा वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की साझा प्रतिबद्धता में एक प्रमुख भागीदार है. हिंद महासागर में स्थित इस द्वीप देश की अपनी तीन दिवसीय यात्रा से पहले अपने पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे दीर्घकालिक मित्रता को और मजबूत करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय चर्चाओं के लिए उत्सुक हैं.
उन्होंने कहा, “हम मिलकर अपने लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे.”
सेशेल्स एक मूल्यवान समुद्री पड़ोसी- प्रधानमंत्री मोदी
पीएम मोदी ने अपने एक बयान में कहा, “सेशेल्स एक मूल्यवान समुद्री पड़ोसी है और हमारे विजन महासागर और ग्लोबल साउथ के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता में एक प्रमुख भागीदार है.” उन्होंने आगे कहा, “इस वर्ष हम अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं, जो आपसी विश्वास, साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के प्रति सम्मान और हमारे लोगों के बीच गहरे आत्मीयता पर आधारित हैं.”
पीएम मोदी ने कहा, “मुझे विश्वास है कि मेरी यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और गहरा करेगी, हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सहयोग को बढ़ाएगी और एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद महासागर क्षेत्र के हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी.”
सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, “फरवरी 2026 में राष्ट्रपति हर्मिनी की भारत की सफल राजकीय यात्रा के आधार पर, मैं हमारी चिरस्थायी मित्रता को और मजबूत करने के उद्देश्य से होने वाली हमारी चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं. हम मिलकर अपने लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करेंगे.”
इस यात्रा के दौरान, मोदी को सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त होगा. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं को दर्शाता है.
हजारों लोगों के साथ पीएम मोदी ने किया योग, कोलकाता की रेड रोड पर विश्व योग दिवस का उत्सव
News Source: PTI
