Ram Mandir : राम मंदिर में चंदा चोरी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने दुख व्यक्त किया है. संघ ने भरोसा दिया है कि इस मामले की जांच कर रही SIT और पुलिस की कार्रवाई एक निर्णायक मोड़ पर जरूर पहुंचेगी. यह मुद्दा कर्नाटक के बेलगावी में हुई आरएसएस की सालाना अखिल भारतीय प्रांत प्रचार बैठक के आखिरी दिन उठाया गया. यहां पर संगठन ने अपने ट्रेनिंग एक्टिविटी, शताब्दी वर्ष के प्रोग्राम का भी रिव्यू किया और जनसंख्या असंतुलन से लेकर ड्रग्स के गलत इस्तेमाल तक के मुद्दों पर चर्चा की.
भविष्य में न हो ऐसी घटना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी एक प्रेस रिलीज में बताया कि बैठक के दौरान सभी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान पेटी के चढ़ावे की गिनती में गड़बड़ियों की घटना पर दुख जताया. साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनुरोध पर शुरू की गई एसआईटी और पुलिस कार्रवाई एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी. संघ ने कहा कि उसे तीर्थ न्यास से उम्मीद है कि वह यह पक्का करेगा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे राम मंदिर के प्रति सभी राम भक्तों की श्रद्धा और गहरी आस्था को ठेस पहुंचे. बता दें कि राम मंदिर में कथित हेराफेरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था.
तेल ही नहीं इस मामले में भी भारत-रूस रिश्ते मजबूत, ट्रेड से परमाणु सहयोग तक; जानें मुख्य बातें
25 जून को दर्ज की गई FIR
यूपी की योगी सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT को गठित कर दिया था. एजेंसी ने शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को FIR दर्ज की गई. इस मामले में मंदिर के दान और गिनती की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है. बता दें कि आरएसएस की बैठक के बाद बताया गया कि देश भर में 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग आयोजित किए गए. इनमें 18,842 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण में दैनिक शाखा, संघ कार्य पद्धति, ग्राम विकास, कुटुंब प्रबोधन, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण जैसे विषय शामिल थे.
कार्यक्रमों पर की गई समीक्षा
वहीं, शाखा विस्तार योजना के तहत सितंबर में शाखाओं का विस्तार करने, संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा करने और बाकी तय कार्यक्रमों की योजना बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई. RSS ने कहा कि शताब्दी वर्ष के विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए संपर्क में आए लोगों को समाज सेवा और पंच परिवर्तन पहल में सक्रिय रूप से शामिल करने की योजनाओं पर चर्चा की गई.
हंगामेदार होगा मानसून सत्र! NEET और राम मंदिर दान मुद्दे पर सरकार को घेरेगा ‘I.N.D.I.A’ ब्लॉक
