Home Latest News & Updates तेलंगाना सुरंग हादसा: जगी उम्मीद, फंसे श्रमिकों के करीब पहुंचा बचाव दल, PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

तेलंगाना सुरंग हादसा: जगी उम्मीद, फंसे श्रमिकों के करीब पहुंचा बचाव दल, PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

by Sanjay Kumar Srivastava 23 February 2025, 1:54 PM IST (Updated 23 February 2025, 1:55 PM IST)
23 February 2025, 1:54 PM IST (Updated 23 February 2025, 1:55 PM IST)
Telangana tunnel

तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ श्रमिक अंदर फंस गए हैं. उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव दल सुरंग के काफी अंदर पहुंच गया है.

Telangana:तेलंगाना में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के निर्माणाधीन खंड की छत का एक हिस्सा ढह जाने से आठ श्रमिक अंदर फंस गए हैं. उन्हें बाहर निकालने के लिए बचाव दल सुरंग के काफी अंदर पहुंच गया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यहां से लगभग 150 किलोमीटर दूर नागरकुरनूल जिले में घटनास्थल पर पहुंची टीम ने फंसे हुए लोगों के नाम पुकारे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. बचाव दल सुरंग के अंदर 13 किलोमीटर तक पहुंच गया है.

सूबे के मंत्री मौके पर मौजूद, पल-पल पर रख रहे नजर

राज्य के मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और जे कृष्ण राव बचाव कार्य की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. इस दौरान रेसक्यू अभियान में बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बचाव दल को लोहे, कीचड़ और सीमेंट के ब्लॉक से भरा मलबा हटाना पड़ रहा है. बचाव दल 13 किलोमीटर तक पहुंचने में सफल रहा. वे उस स्थान पर स्थिति का आकलन कर रहे हैं, जहां शनिवार को आखिरी बार सुरंग खोदने वाली मशीन रखी गई थी.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि बचाव दल लगभग अंतिम बिंदु (मशीन तक) तक पहुंच चुका है. हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं. फंसे आठ लोगों में से छह (दो इंजीनियर और चार मजदूर) जयप्रकाश एसोसिएट्स के हैं और दो अमेरिकी कंपनी के कर्मचारी हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को शनिवार को फोन कर घटना की जानकारी ली और बचाव अभियान के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

मालूम हो कि हाल ही में निर्माण कार्य फिर से शुरू होने के बाद शनिवार सुबह पहली पाली में 50 लोग 200 मीटर लंबी ‘सुरंग बोरिंग मशीन’ लेकर सुरंग के अंदर गए थे. इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि वे सुरंग के अंदर 13.5 किलोमीटर तक गए थे, तभी अचानक छत ढह गई. मशीन के आगे चल रहे दो इंजीनियरों समेत आठ सदस्य फंस गए, जबकि 42 अन्य सुरंग के बाहरी गेट की ओर भागे और बाहर आ गए.

ये भी पढ़ेंः Man Ki Baat : PM मोदी ने चैंपियंस ट्राफी के साथ space में भारत की उपलब्धियों पर की बात

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?