Home Top News Terrorist attack: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले कठुआ में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, ऑपरेशन शुरू

Terrorist attack: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले कठुआ में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, ऑपरेशन शुरू

by Sanjay Kumar Srivastava 26 January 2025, 2:28 PM IST (Updated 27 January 2025, 12:41 PM IST)
26 January 2025, 2:28 PM IST (Updated 27 January 2025, 12:41 PM IST)
Terrorist

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेना के आतंकी कैंप पर हुए हमले को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया. सेना की जवाबी फायरिंग से आतंकियों के मंसूबे सफल नहीं हो पाए.

J&K NEWS: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सेना के आतंकी कैंप पर हुए हमले को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया. सेना की जवाबी फायरिंग से आतंकियों के मंसूबे सफल नहीं हो पाए. शुक्रवार रात करीब एक बजे आतंकियों ने कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी. हमले में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

जवाबी फायरिंग के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले आतंकी

आतंकियों की तलाश में सघन अभियान चलाया जा रहा है. गणतंत्र दिवस से ठीक पहले आतंकियों ने डुगैन ब्लॉक के मोआर गांव में शुक्रवार रात करीब एक बजे सेना के एक कैंप को निशाना बनाने की कोशिश की. रात करीब एक बजे आतंकियों ने कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी. सेना की मुंहतोड़ जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. सेना के कैंप को निशाना बनाने के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है.

सुरक्षा बलों ने चौकसी और बढ़ा दी है. आतंकियों की तलाश में सेना ने शनिवार तड़के सर्च ऑपरेशन शुरू किया. देर शाम तक जंगल और पहाड़ों को खंगालने में सेना जुटी रही. उधर कठुआ के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे DIG शिव कुमार शर्मा ने कहा कि सुरक्षाबलों की ओर से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. गणतंत्र दिवस पर आम लोगों की सुरक्षा को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ के साथ मिलकर सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा देश, दुनिया ने देखी भारत की सांस्कृतिक व सैन्य ताकत, भव्य परेड ने मोहा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?