Home Top News दिल्ली के चुनावी रण में CM योगी की एंट्री, किराड़ी-करोलबाग समेत इन सीटों पर करेंगे प्रचार

दिल्ली के चुनावी रण में CM योगी की एंट्री, किराड़ी-करोलबाग समेत इन सीटों पर करेंगे प्रचार

by Live Times 23 January 2025, 2:08 PM IST (Updated 24 January 2025, 12:10 PM IST)
23 January 2025, 2:08 PM IST (Updated 24 January 2025, 12:10 PM IST)
CM Yogi : दिल्ली के चुनावी रण में योगी आदित्यनाथ की एंट्री होने जा रही है. वह किराड़ी-करोलबाग समेत कई सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे.

CM Yogi : दिल्ली के चुनावी रण में योगी आदित्यनाथ की एंट्री होने जा रही है. वह किराड़ी-करोलबाग समेत कई सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे.

CM Yogi : केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी हैं. चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार वाले राज्यों के सीएमों को चुनाव प्रचार में उतार दिया है. इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी दिल्ली के चुनावी रण में एंट्री होने जा रही है. वह 3 सीटों पर BJP के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इसके पहले उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दो रैलियों कर BJP के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील की है.

योगी की एंट्री

दिल्ली के चुनावी रण में तमाम पार्टी वोटर्स को लुभाने के लिए हर पैंतरा अपना रही है. कांग्रेस, BJP और आप चुनावी प्रचार में भी एक-दूजे को शिकस्त देने में लगी है. इसलिए आए दिन तीनों पार्टियों के नेता एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं. अब दिल्ली के चुनावी रण में यूपी सीएम और BJP के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ की एंट्री होने जा रही है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 23 जनवरी से पार्टी के लिए प्रचार करते नजर आएंगे. सीएम योगी अपनी पहली जनसभा आज शाम 3.30 बजे से किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित दुर्गा चौक पर करेंगे.

किराड़ी के बाद सीएम योगी करोल बाग विधानसभा सीट के देवगनर, जनकपुरी विधानसभा सीट के पंखा रोड में रैली करेंगे. सूत्रों की मानें तो यूपी के सीएम दिल्ली में चार दिन में 14 विधानसभा सीटों पर प्रचार करेंगे. सीएम योगी की शाहदरा, घोंडा, शाहदरा, उत्तम नगर, द्वारका, पटपड़गंज, बिजवासन, पालम, राजेंद्र नगर और और बिजवासन जैसी सीटों पर भी चुनावी रैलियां करेंगे. आपको बता दें कि इन सीटों पर पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या अच्छी-खासी है.

BJP ने उतारा पूर्वांचली उम्मीदवार

उत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस किराड़ी विधानसभा सीट से दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार करने जा रहे हैं उस सीट से BJP ने पूर्वांचली उम्मीदवार उतारा है. उन्होंने इस सीट पर बजरंग शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है. बजरंग भी उत्तर प्रदेश के ही मूल निवासी हैं. वह यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं. किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाता अच्छी संख्या में हैं. पूर्वांचली मतदाताओं की अच्छी संख्या, पूर्वांचली उम्मीदवार की सीट से सीएम योगी की दिल्ली चुनाव के प्रचार में एंट्री होने जा रही है.

राहुल गांधी की रैली

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी आज मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में रैली करेंगे. कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के तीन दिवसीय रैली कार्यक्रम का एलान करते हुए ये जानकारी दी गई थी कि 22 जनवरी को सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के करीब रैली को संबोधित करेंगे.23 जनवरी को मुस्तफाबाद और 24 जनवरी को मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में उनकी चुनावी रैली होगी. हालांकि, सदर बाजार में हुए रैली में राहुल गांधी नहीं पहुंचे.

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों परेशान हुई नीली आंखों वाली Monalisa? धमकी की वजह से छोड़ना पड़ा महाकुंभ

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?