Home राजनीति दिल्ली में गंभीर संवैधानिक संकट हो गया पैदा – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली में गंभीर संवैधानिक संकट हो गया पैदा – अरविंद केजरीवाल

by Rashmi Rani 19 February 2024, 3:35 PM IST (Updated 8 October 2025, 3:00 PM IST)
19 February 2024, 3:35 PM IST (Updated 8 October 2025, 3:00 PM IST)
Budget Session of Delhi Assembly

19 Feb 2024

समाधान योजना में कुछ अधिकारियों ने डाली बाधा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में गंभीर संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी कह रहे हैं वो बीजेपी की कथित धमकी और दबाव की वजह से काम नहीं करेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा कि ये समस्या दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने से पैदा हुई है। वास्तविक अधिकार केंद्र सरकार के पास है। केंद्र में एक अलग पार्टी की सरकार है और पार्टी नहीं चाहती है कि चुनी हुई सरकार अपना काम करें। उन्होंने कहा कि पानी के बिलों में सुधार के लिए एक समाधान योजना में कुछ अधिकारियों ने बाधा डाली है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के दबाव की वजह से अधिकारियों को पानी के बिलों में सुधार के लिए एकमुश्त समाधान योजना को रोकने की धमकी दी जा रही है, लेकिन अभी तक भी बीजेपी की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। केजरीवाल ने ये भी दावा किया कि अधिकारियों की न काम करने की इच्छा की वजह से दिल्ली में गंभीर संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से योजना की मंजूरी के लिए अधिकारियों को बुलाने की अपील की और कहा कि इस ‘अच्छी योजना’ से 10.5 लाख परिवारों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?