Home राजनीति दिल्ली विधानसभा में पास हुआ “आप” का विश्वास प्रस्ताव

दिल्ली विधानसभा में पास हुआ “आप” का विश्वास प्रस्ताव

by Farha Siddiqui 17 February 2024, 4:11 PM IST (Updated 10 October 2025, 11:16 AM IST)
17 February 2024, 4:11 PM IST (Updated 10 October 2025, 11:16 AM IST)
Delhi Assembly

17 February 2024

आप के 54 विधायक रहें मौजूद

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल का लाया गया विश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हो गया। विश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में आप के 62 में से 54 विधायक मौजूद रहे।  

सीएम केजरीवाल ने सदन में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि बीजेपी के लिए “आप” सबसे बड़ी चुनौती है और यही वजह है कि उस पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। सीएम ने इससे पहले भी आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उनकी सरकार को गिराने के लिए “आप”विधायकों को तोड़ने की कोशिश की थी।

केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाने साधते हुए कहा कि भले ही बीजेपी इस साल लोकसभा चुनाव जीत जाए लेकिन “आप” 2029 के चुनावों में देश को उससे “मुक्त” कराएगी।

केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार के पास सदन में बहुमत है लेकिन उसे विश्वास प्रस्ताव लाने की जरूरत है, क्योंकि बीजेपी पार्टी के विधायकों को तोड़ने और उनकी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान आप के 62 में से 54 विधायकों के ही मौजूद रहने पर केजरीवाल ने कहा कि “आप” के किसी विधायक ने दल नहीं बदला। उन्होंने कहा कि दो विधायक जेल में हैं, कुछ अस्वस्थ हैं और कुछ शहर से बाहर हैं।

सीएम ने बीजेपी पर उन्हें गिरफ्तार कर आप को खत्म करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘वे राम भक्त होने का दावा करते हैं लेकिन उन्होंने हमारे अस्पतालों में गरीब लोगों के लिए दवाएं बंद कर दीं। क्या भगवान राम ने गरीब लोगों के लिए दवाएं बंद करने के लिए कहा था?’’

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?