Home राजनीति एआईएमआईएम की महाराष्ट्र में 5 लोकसभा सीटो पर चुनाव लड़ने की तैयारी

एआईएमआईएम की महाराष्ट्र में 5 लोकसभा सीटो पर चुनाव लड़ने की तैयारी

एआईएमआईएम का 5 सीटो पर सर्वेक्षण जारी

by Farha Siddiqui 5 February 2024, 1:20 PM IST (Updated 23 July 2025, 4:37 PM IST)
5 February 2024, 1:20 PM IST (Updated 23 July 2025, 4:37 PM IST)
AIMIM will contest elections in Maharashtra

05 February 2024  

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। खबर है कि एआईएमआईएम सूबे की कुल 48 लोकसभा सीट में से 5 सीटो पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी के नेता ने ये जानकारी दी है।

एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अब्दुल गफ्फार कादरी ने कहा कि पार्टी राज्य की उत्तरी मुंबई, धुले, नांदेड़, भिवंडी और छत्रपति संभाजीनगर सीट पर अपने उम्मीदवारों को उतारने की योजना बना रही है। उन्होंने बताया एआईएमआईएम प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए फिलहाल इन सीटो पर सर्वेक्षण कर रही है।

कादरी ने विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी पर खुद को धर्मनिरपेक्ष बताने के लिए निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल एआईएमआईएम को ‘अछूत’ मानते हैं। उन्होंने ‘तथाकथित’ धर्मनिरपेक्ष दलों द्वारा एआईएमआईएम के साथ किए गए व्यवहार को लेकर भी सवाल खड़े किए। कादरी ने साफ किया कि एआईएमआईएम, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा नहीं है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?