Home राजनीति अखिलेश ने कहा “बीजेपी जानती है कि कब किसको कैसे क्‍या करना है”

अखिलेश ने कहा “बीजेपी जानती है कि कब किसको कैसे क्‍या करना है”

by Farha Siddiqui 8 February 2024, 6:02 PM IST (Updated 28 October 2025, 5:05 PM IST)
8 February 2024, 6:02 PM IST (Updated 28 October 2025, 5:05 PM IST)
अखिलेश ने कहा बीजेपी जानती है कि कब किसको कैसे क्‍या करना है, अखिलेश का बीजेपी पर जोरदार हमला

08 February 2024  

अखिलेश का बीजेपी पर जोरदार हमला

समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गठबंधन के सहयोगी आरएलडी के बीजेपी के साथ जाने की अटकलों के बीच आज कहा कि बीजेपी सिर्फ दलों को तोड़ना जानती है और उसे यह भी पता है कि कब किसको ‘खरीदना’ है, किसको कब लेना है, वो जानती है। वो ये भी जानती है कि कैसे बेईमानी करनी है। चंडीगढ़ में आपने देखा कि किस तरह से बेईमानी हुई। वो यूं ही थोड़ी सबसे बड़ा दल बन गई है।”

उन्‍होंने कहा, ”बीजेपी जानती है कि कब किसको कैसे क्‍या करना है। किसके पास ईडी भेजनी है, किसके पास सीबीआई भेजनी है, कब कहां आयकर का छापा डलवाना है, और किस पत्रकार का कब मुंह बंद करना है।”

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने क्या कहा

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने आरएलडी के बीजेपी के साथ जाने की अटकलों  पर कहा, ”देखिये, यह चर्चा तो मीडिया में चल रही है। इसके अलावा जहां तक गठबंधन की बात है, वहां पर सब कुछ ठीक है। कोई चिंता की कोई बात नहीं है।”

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान

पिछले कईं दिनों से राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा की कथित रूप से बढ़ती नजदीकियों के बाद ये कयास लगाए जा रहे है कि शायद जयंत चौधरी बीजेपी के पाले में चले जाए उस पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ”राजनीति में हमेशा संभावनाएं रहती हैं और भारतीय जनता पार्टी हमेशा भारत माता के प्रति समर्पित भाव से काम करने वाली पार्टी है। वह उत्तर प्रदेश का विकास करने वाले लोगों के साथ है। हम सभी का दिल से स्वागत करते हैं।”

गौरतलब है कि सपा और रालोद ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव और साल 2022 का उत्‍तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। आरएलडी और सपा ने विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होने का ऐलान किया था और सपा ने गठबंधन के तहत आरएलडी को आगामी लोकसभा चुनाव के लिये सात सीटें दी थीं। हालांकि रालोद ज्‍यादा सीटों की मांग कर रही थी।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?