Home राजनीति बीजेपी का दो सूत्रीय कार्यक्रम अन्याय को बढ़ावा देना और नफरत फैलाना- राहुल

बीजेपी का दो सूत्रीय कार्यक्रम अन्याय को बढ़ावा देना और नफरत फैलाना- राहुल

by Farha Siddiqui 8 February 2024, 3:22 PM IST (Updated 28 October 2025, 3:26 PM IST)
8 February 2024, 3:22 PM IST (Updated 28 October 2025, 3:26 PM IST)
बीजेपी का दो सूत्रीय कार्यक्रम अन्याय को बढ़ावा देना और नफरत फैलाना, राहुल

08 February 2024

राहुल का बीजेपी पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। राहुल मे कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के दो सूत्रीय कार्यक्रम हैं -अन्याय को बढ़ावा देना और नफरत और हिंसा फैलाना। राहुल ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा उन्होनें दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग यानि ओबीसी से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ लेकिन वो खुद को ओबीसी बताकर लोगों को ‘गुमराह’ कर रहे हैं।

राहुल ने कहा, ‘‘बीजेपी के दो सूत्रीय कार्यक्रम हैं अन्याय को बढ़ावा देना और नफरत तथा हिंसा फैलाना।’’ देश में जाति आधारित गणना कराने की पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए राहुल ने कहा ,‘‘जब मोदी जी कहते हैं कि देश में सिर्फ दो ही जातियां हैं-गरीब और अमीर तो फिर वो ओबीसी कहां से हो गए ? मोदी जी का जन्म ओबीसी से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ। मोदी जी की जाति घांची को 2000 में गुजरात की तत्कालीन बीजेपी सरकार ने ओबीसी लिस्ट में शामिल किया था। आपके प्रधानमंत्री ओबीसी नहीं हैं। वो अपनी पहचान ओबीसी के रूप में बताते रहे है, लेकिन वो ओबीसी नहीं हैं बल्कि सामान्य श्रेणी से हैं।’’

आपको बता दें कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ओडिशा से छत्तीसगढ़ पहुंची, जहां उन्होंने रायगढ़ जिले के रेंगालपाली गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?