Home Top 2 News Indore के युगपुरुष आश्रम में 5 बच्चों ने गंवाई जान, SDM का हंसते हुए वीडियो वायरल; मौत के लिए कौन जिम्मेदार ?

Indore के युगपुरुष आश्रम में 5 बच्चों ने गंवाई जान, SDM का हंसते हुए वीडियो वायरल; मौत के लिए कौन जिम्मेदार ?

by Live Times 3 July 2024, 11:14 AM IST (Updated 20 August 2025, 11:55 AM IST)
3 July 2024, 11:14 AM IST (Updated 20 August 2025, 11:55 AM IST)
Indore के युगपुरुष आश्रम में 5 बच्चों ने गंवाई जान, SDM का हंसते हुए वीडियो वायरल; मौत के लिए कौन जिम्मेदार ?

Children Death In Indore Ashram: मध्य प्रदेश के इंदौर में पिछले कुछ दिनों के दौरान शेल्टर होम में पांच बच्चों की मौत हो गई है, जबकि 31 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

03 July, 2024

Children Death In Indore Ashram: इंदौर स्थित एक बाल आश्रम में संदिग्ध परिस्थितियों में पांच बच्चों की सिलसिलेवार तरीके से मौत हो गई, जबकि 31 बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के साथ एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने 2 जूलाई को यह जानकारी देते हुए बताया कि ये बच्चे किसी न किसी शारीरिक या मानसिक परेशानी और दिव्यांगता से जूझ रहे थे.

फूड प्वॉइजनिंग भी हो सकती है एक वजह

वहीं, मौत की वजह के सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं. एक डॉक्टर ने बताया कि फूड प्वॉइजनिंग भी इसके कारणों में से एक हो सकती है. एक अधिकारी ने बताया कि अनाथ और मानसिक बीमारियों से पीड़ित बच्चों सहित 204 से ज्यादा बच्चों को मल्हारगंज पुलिस थाने की सीमा में श्री युगपुरुष धाम, NGO के ‘बाल आश्रम’ शेल्टर होम में रखा गया था. मामले की जांच के दौरान SDM का हंसते हुए वीडियो सामने आने के बाद उनका ट्रांसफर कर दिया गया था.

पोस्टमार्टम (Postmortem) के बाद चलेगा बीमारी का पता

इस मामले के बाद अधिकारियों ने बताया कि शुभ (आठ) की दौरे से पीड़ित होने के बाद रविवार को मौत हो गई, जबकि करण (12), आकाश (सात), छोटा गोविंद (पांच) और रानी (11) की पिछले दो दिनों में मौत हो गई. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) आलोक कुमार शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा.

कुल 31 बच्चों का चल रहा है इलाज

चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में इस समय कुल 31 बच्चे भर्ती हैं. अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रीति मालपानी ने कहा कि सोमवार रात खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे. इंदौर जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने अस्पताल का दौरा किया.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?