Home राजनीति कांग्रेस का डोनेट फॉर देश अभियान, कांग्रेस अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए अभियान चला रही है

कांग्रेस का डोनेट फॉर देश अभियान, कांग्रेस अपनी वेबसाइट और ऐप के जरिए अभियान चला रही है

by Live Times
0 comment
कांग्रेस का डोनेट फॉर देश अभियान, कांग्रेस अपनी वेबसाइट और एक ऐप के जरिए यह अभियान चला रही है

18 दिसंबर 2023

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से एक अभियान शुरू किया है। इसका मकसद ऑनलाइन चंदा एकत्र करना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत किया।

मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा ?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के जरिए कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि ये अभियान पूरे देश में एक मुहिम बन रहा है, जिसमें लोग आगे आकर देश के लिए डोनेट कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा ही आम जनता की मदद मिलती रही है।

महात्मा गांधी ने भी देशवासियों की मदद लेकर देश को आजादी दिलाई थी। उन्होंने कहा की अगर सिर्फ अमीरों पर भरोसा करके काम करते जाएंगे तो आगे किसी को भी उनके कार्यक्रम और नीतियों को मानना पड़ता है। लेकिन कांग्रेस देश की इकलौती पार्टी है जो गरीबों के साथ है।

क्या है ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान ?

कांग्रेस 28 दिसंबर को अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देने की अपील कर रही है। कांग्रेस अपनी वेबसाइट और एक ऐप के माध्यम से यह अभियान चला रही है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है यह अभियान मुख्य रूप से पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा, जिसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे।

इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जायेंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।’’

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?