Home Top News CJP के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई स्कूल-कॉलेज बंद, कक्षाएं हुईं ऑनलाइन, परीक्षाएं टलीं

CJP के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई स्कूल-कॉलेज बंद, कक्षाएं हुईं ऑनलाइन, परीक्षाएं टलीं

by Sanjay Kumar Srivastava 9 October 2026, 4:45 PM IST
9 October 2026, 4:45 PM IST
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली के कई स्कूल-कॉलेज बंद, कक्षाएं हुईं ऑनलाइन, परीक्षाएं टलीं

Delhi School close: जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपनी कक्षाएं ऑनलाइन कर दी हैं, पैरेंट्स-टीचर मीटिंग का समय बदल दिया है और 10 अक्टूबर को होने वाली परीक्षाएं टाल दी हैं. सरदार पटेल विद्यालय ने नई दिल्ली इलाके में भारी बैरिकेडिंग और छात्रों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों की क्लास ऑनलाइन कर दी है. स्कूल ने शुक्रवार को छात्रों के लिए ‘स्टे-बैक’ सुविधा (स्कूल के समय के बाद रुकने की सुविधा) भी बंद कर दी है. शनिवार को होने वाले ‘एक्टिविटी वीक’ का उद्घाटन भी टाल दिया गया है. इसकी नई तारीख बाद में बताई जाएगी.

भारती विद्यापीठ की परीक्षाएं स्थगित

रघुबीर सिंह जूनियर मॉडर्न स्कूल ने छात्रों के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा के लिए शनिवार को होने वाली पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) का समय बदल दिया है. स्कूल ने कहा कि बदला हुआ शेड्यूल जल्द ही बता दिया जाएगा. कस्तूरबा गांधी मार्ग स्थित भारतीय विद्या भवन के मेहता विद्यालय ने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार को होने वाली स्पोर्ट्स डे की प्रैक्टिस और कक्षा 9 से 12 के लिए एनरिचमेंट क्लास रद्द कर दी गई हैं. पश्चिम विहार स्थित भारती विद्यापीठ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने शनिवार को होने वाली मिड-टर्म परीक्षाएं सोमवार तक के लिए टाल दी हैं. इसके पीछे कई मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद होने और सेवाओं में संभावित रुकावट का कारण बताया गया है.

अब 12 के बाद होंगी महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट की परीक्षाएं

कॉलेज ने एक नोटिस में कहा कि यह फ़ैसला गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ इन्फॉर्मेशन, कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी (USICT) के डीन और दिल्ली पुलिस के ट्रांसपोर्ट रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर के निर्देशों के आधार पर लिया गया है. बदली हुई तारीख पर परीक्षा का समय वही रहेगा. रोहिणी स्थित महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ने भी शनिवार को होने वाली अपनी मिड-टर्म परीक्षाएं 12 अक्टूबर तक टाल दी हैं. यह फ़ैसला दिल्ली पुलिस से मिली उस सूचना के बाद लिया गया है जिसमें मेट्रो पर संभावित पाबंदियों का ज़िक्र था.

इंस्टीट्यूट ने बताया कि इस फ़ैसले को USICT, GGSIPU के डीन और BTech प्रोग्राम कोऑर्डिनेशन कमेटी ने मंज़ूरी दी है. डिपार्टमेंट के प्रमुखों से कहा गया है कि वे फैकल्टी सदस्यों और छात्रों को बदली हुई समय-सारणी के बारे में जानकारी दें. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से शुक्रवार रात 9 बजे से अगले आदेश तक 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्ज़िट गेट बंद करने का अनुरोध किया था. पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और संवेदनशील जगहों की ओर उपद्रवी भीड़ के बढ़ने की आशंका का हवाला दिया था.

‘मेरे देश में क्या हो रहा है..? SC में CJP प्रदर्शन से पहले पाबंदियों पर बोले सिब्बल; कही ये बात

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?