Home राजनीति पीएम ने ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का उदघाटन किया  

पीएम ने ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का उदघाटन किया  

by Live Times 18 December 2023, 2:19 PM IST (Updated 22 July 2025, 4:23 PM IST)
18 December 2023, 2:19 PM IST (Updated 22 July 2025, 4:23 PM IST)
पीएम ने स्वर्वेद महामंदिर का उदघाटन किया, वाराणसी में बना यह दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र है

18 दिसंबर 2023

वाराणसी में बना यह दुनिया का सबसे बड़ा ध्यान केंद्र है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस ‘स्वर्वेद महामंदिर’ का दौरा भी किया।

प्रधानमंत्री ने क्या कहा ?

स्वर्वेद महामंदिर को देखकर मंत्रमुग्ध प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के सात दशक बाद आज समय का चक्र एक बार फिर घूमा है और देश अब गुलामी की मानसिकता से मुक्ति और अपनी विरासत पर गर्व की घोषणा कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुलामी के दौर में जिन अत्याचारियों ने भारत को कमजोर करने का प्रयास किया उन्होंने सबसे पहले हमारे सांस्कृतिक प्रतीकों को ही निशाना बनाया। आजादी के बाद इन सांस्कृतिक प्रतीकों का पुनर्निर्माण जरुरी था।

पीएम ने कहा कि भारत एक ऐसा राष्ट्र है, जो सदियों तक विश्व के लिए आर्थिक समृद्धि और भौतिक विकास का उदाहरण रहा है। सरकार, समाज और संतगण सब साथ मिलकर काशी के कायाकल्प के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हमारे तीर्थ स्थलों का विकास भी हो रहा है और भारत आधुनिक ढांचे की दृष्टि से नए रिकॉर्ड भी बना रहा है। पीएम मोदी ने कि अब बनारस का मतलब है विकास। अब बनारस का मतलब है आस्था के साथ आधुनिक सुविधाएं। अब बनारस का मतलब है स्वच्छता और बदलाव। बनारस आज विकास के अद्वितीय पथ पर अग्रसर है।

‘स्वर्वेद महामंदिर’ की खासियत

स्वर्वेद महामंदिर प्राचीन दर्शन, आध्यात्मिकता और आधुनिक वास्तुकला का एक मिलाजुला रूप है। यह दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। यहां 20,000 से अधिक लोग एक साथ बैठकर ध्यान कर सकते हैं। सात मंजिला इस भव्य महामंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के छंद उकेरे गए हैं। करीब 200 एकड़ में फैले इस महामंदिर परिसर में संत सदाफल महाराज की सैंड स्टोन की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?