Home राजनीति यूपी में सपा की सरकार होती तो नहीं बन पाता राम मंदिर- सीएम योगी

यूपी में सपा की सरकार होती तो नहीं बन पाता राम मंदिर- सीएम योगी

by Farha Siddiqui 3 February 2024, 7:13 PM IST (Updated 30 September 2025, 1:02 PM IST)
3 February 2024, 7:13 PM IST (Updated 30 September 2025, 1:02 PM IST)
yogi attack on akilesh

03 February 2024   

यूपी के सीएम का सपा पर हमला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर यूपी में सपा की सरकार होती तो अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर नहीं बन पाता। योगी ने कहा कि सपा के लोग अयोध्या में भगवान राम का और कन्नौज में आंबेडकर का विरोध करते हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार, विकास कार्यों को तेज रफ्तार से पूरा करती है तो वहीं आस्था का सम्मान भी करती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशोक नगर में मौजूद के के इंटर कॉलेज के बोर्डिंग ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। इस मौके पर सीएम ने कन्नौज में 351 करोड़ की 59 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम ने कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम फिर से बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के नाम पर करने की भी बात कही। उन्होंने कन्नौज में स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। साथ ही सीएम ने कईं योजनाओं के लाभार्थियों को मकान की चाबी और प्रमाणपत्र दिए।

मुख्यमंत्री ने कन्नौज के इत्र व्यापारियों को भरोसा दिया कि सरकार हमेशा उनके साथ है। इत्र के कारोबार में तकनीकि, पैकेजिंग, मार्केटिंग और एक्सपोर्ट के लिए बेहतरीन वातावरण तैयार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ने कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक के पिता ओम प्रकाश पाठक की पांचवीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कन्नौज की जनता को अयोध्या आकर राम मंदिर में दर्शन करने निमंत्रण भी दिया।

सीएम ने अपने संबोधन में कन्नौज के गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए महाराज हर्षवर्धन को याद किया। उन्होंने कहा कि महाराज हर्षवर्धन अपनी दानवीरता के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने प्रयागराज के कुंभ को भव्यता प्रदान की। महाराज हर्षवर्धन ने कन्नौज से ही देश में रामराज्य की अवधारणा को पूरा किया था। आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 500 साल के दंश को मिटाकर भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?