Home राजनीति राशन घोटाला मामले में ज्योतिप्रिय मलिक से छीना मंत्री पद

राशन घोटाला मामले में ज्योतिप्रिय मलिक से छीना मंत्री पद

by Farha Siddiqui 17 February 2024, 11:44 AM IST (Updated 10 October 2025, 11:38 AM IST)
17 February 2024, 11:44 AM IST (Updated 10 October 2025, 11:38 AM IST)
Jyotipriya Malik

17 February 2024

सीएम ममता बनर्जी ने लिया एक्शन

पश्चिम बंगाल सरकार ने करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाला मामले के आरोप में जेल में बंद ज्योतिप्रिय मलिक पर बड़ा एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर ज्योतिप्रिय मलिक को वन मंत्री के पद से हटा दिया गया है। और ये विभाग अब बीरबाहा हांसदा को सौंप दिया गया है।

बीरबाहा हांसदा वन एवं स्वयं सहायता-स्वरोजगार समूह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। एक अधिकारी ने बताया कि यह फैसला सीएम ममता की सलाह से लिया गया है। राजभवन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने संविधान के अनुच्छेद 166(3) के तहत मलिक को तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया है।

27 अक्टूबर को गिरफ्तार

ED ने पिछले साल 27 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को कथित राशन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। ED की टीम 27 अक्टूबर की सुबह 8 बजे के करीब मलिक के घर पहुंची थी। 20 घंटे तक ED ने मलिक के घर और दूसरे 7 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?