Home राजनीति सांसद गौतम गंभीर ने किया राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान

सांसद गौतम गंभीर ने किया राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान

पीएम मोदी का किया धन्यवाद

by Farha Siddiqui 2 March 2024, 12:11 PM IST (Updated 6 September 2025, 1:48 PM IST)
2 March 2024, 12:11 PM IST (Updated 6 September 2025, 1:48 PM IST)
gotam gambhir

02 March 2024

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उनके ऐलान से ये साफ है कि वो अब इस बार का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी है।

सोशल मीडिया पर की पोस्ट

बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, “मैंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं। मुझे लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिल से धन्यवाद देता हूं। जय हिंद।”

मार्च 2019 में बीजेपी में आए थे गंभीर

गौतम गंभीर ने 3 दिसंबर 2018 को क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद से ही उनके राजनीति में आने के कयास लगने लगे थे और वो 22 मार्च 2019 को बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनपर भरोसा जताया और उन्हें पूर्वी दिल्ली से लोकसभा का टिकट दिया गया। गंभीर आप की उम्मीदवार आतिशी मर्लेना और कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को 391222 वोटों से हराकर पार्टी की उम्मीदों पर खरें उतरें। गंभीर को सात लाख के करीब वोट मिले, जबकि नंबर दो पर रहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली को 3 लाख के करीब वोट हासिल हुए थे। वहीं, आप उम्मीदवार आतिशी को 2 लाख से ज्यादा वोटों से संतोष करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?