Home राजनीति झारखंड सरकार के नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

झारखंड सरकार के नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार

by Farha Siddiqui
0 comment
Jharkhand government

17 February 2024

मंत्रियों को बांटे गए विभाग

झारखंड में चंपई सोरेन सरकार में शामिल नए मंत्रियों ने अपना-अपना कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को झारखंड में कैबिनेट का विस्तार किया गया था। बता दें कि नई कैबिनेट में जेएमएम के सभी पुराने मंत्रियों को मौका मिला है।

किसे मिला कौन-सा विभाग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने राज्य सचिवालय में पदभार ग्रहण किया। उन्हे ग्रामीण विकास, पंचायती राज और ग्रामीण कार्य विभाग सौंपा गया है। तो वहीं जमशेदपुर (पश्चिम) से कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने नेपाल हाउस में स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। जबकि एक दूसरे मंत्री बादल पत्रलेख (कांग्रेस) ने कृषि और पशुपालन विभाग का प्रभार संभाला।

मंत्री नहीं बनाने पर कई विधायक नाराज

जेएमएम सरकार में कांग्रेस के चार विधायकों को मंत्री बनाए जाने को लेकर विधायकों के एक वर्ग में भारी असंतोष है। कांग्रेस के करीब 12 विधायकों ने धमकी दी है कि अगर पार्टी के कोटे के मंत्रियों को बदला नहीं गया तो वो सभी 23 फरवरी से होने वाले आगामी विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे और जयपुर चले जाएंगे। बता दें कि आलमगीर आलम, रामेश्वर ओरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को दोबारा मंत्री बनाए जाने के फैसले से नाराज विधायकों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले रांची के सर्किट हाउस में हंगामा किया था। उन्होंने समारोह का बहिष्कार करने की योजना बनाई थी। झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश ठाकुर के मनाने पर विधायक समारोह में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे।

कैबिनेट के विस्तार से नाराज विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि हम मौजूदा चारों मंत्रियों को बदलना चाहते हैं…चार मंत्रियों और प्रदीप यादव को छोड़कर हम सभी 12 विधायक एक साथ हैं। हम चार मंत्रियों को बदलने की मांग पर नेतृत्व के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर संभाग से एक मंत्री बनाया जाए और राज्य के सभी पांच संभागों को कवर किया जाए। हम राहुल गांधी के बनाए गए ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के नियम को भी लागू करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?