Home राजनीति 73 साल के हुए नीतीश कुमार, पीएम मोदी ने दी बधाई

73 साल के हुए नीतीश कुमार, पीएम मोदी ने दी बधाई

by Rashmi Rani 1 March 2024, 12:25 PM IST (Updated 1 October 2025, 11:39 AM IST)
1 March 2024, 12:25 PM IST (Updated 1 October 2025, 11:39 AM IST)
73 साल के हुए नीतीश कुमार, पीएम मोदी ने दी बधाई, योगी ने स्वस्थ जीवन की कामना की

1 Mar 2024

योगी ने स्वस्थ जीवन की कामना की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज 73वां जन्मदिन है । नीतीश कुमार को राजनीतिक जगत का एक बड़ा चेहरा माना जाता है । उनके जन्मदिन पर पटना की सड़कों पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर उन्हें बधाई दी गई है। वहीं, अब सीएम नीतीश के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर भी बधाई का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें एक्स पर पोस्ट करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है ।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं । लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।’

योगी ने स्वस्थ जीवन की कामना की

वहीं, योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।’

गृह मंत्री ने भी दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है । उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।’

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?