Home राजनीति पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा – गरीबों को रेलवे से कर दिया दूर

पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा – गरीबों को रेलवे से कर दिया दूर

'ट्रेनों को जहां तहां कर दिया जाता है खड़ा'

by Rashmi Rani 3 March 2024, 12:05 PM IST (Updated 6 September 2025, 12:24 PM IST)
3 March 2024, 12:05 PM IST (Updated 6 September 2025, 12:24 PM IST)
Rahul Gandhi lashed out at PM Modi

3 March 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगातार जारी है। ग्वालियर में यात्रा के दौरान राहुल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने कई मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हवाई चप्पल में घुमते हैं उन्हें हवाई जहाज की यात्रा का सपना दिखाया जा रहा है और असल में तो गरीबों से रेलवे को दूर करते जा रहे हैं ।

राहुल गांधी ने एक्स पर किया पोस्ट

राहुल गांधी राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज की यात्रा का सपना दिखा। नरेंद्र मोदी ‘गरीबों की सवारी’ रेलवे को भी उनसे दूर करते जा रहे हैं। हर साल 10% बढ़ता किराया, डायनमिक फेयर के नाम पर लूट, बढ़ते कैंसलेशन चार्जेज और महंगे प्लेटफॉर्म टिकट के बीच लोगों को एक ऐसी ‘एलीट ट्रेन’ की तस्वीर दिखाकर बहलाया जा रहा है, जिस पर गरीब पांव तक नहीं रख सकता।

राहुल गांधी ने आगे कहा, “वरिष्ठ नागरिकों तक से उन्हें मिलने वाली छूट छीन कर पिछले 3 सालों में सरकार उनसे 3,700 करोड़ की वसूली कर चुकी है। प्रचार के लिए चुनी गई ट्रेन के लिए आम आदमी की ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया जाता है। गरीब और मध्यमवर्गीय यात्री रेलवे की प्राथमिकता से बाहर कर दिए गए हैं।” ‘एसी के डिब्बे बढ़ाने के लिए जनरल डिब्बे कम कर दिए गए ।

बेरोजगारी को लेकर भी बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर हिन्दुस्तान और पाकिस्तान की तुलना कर दी है। राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान में पाकिस्तान से दोगुनी बेरोजगारी है। बंग्लादेश और भूटान से भारत में ज्यादा बेरोजगारी है। इस देश में जो नफरत फैल रही है उसकी वजह अन्याय और देश में बढ़ती बेरोजगारी है।

ये भी पढ़ें – भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल  ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग अपडेट्स तुरंत पाएं

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?