Home राजनीति राहुल गांधी बोलें हमें नीतीश की नहीं ज़रुरत

राहुल गांधी बोलें हमें नीतीश की नहीं ज़रुरत

नीतीश पर राहुल का जोरदार हमला

by Farha Siddiqui 30 January 2024, 6:48 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:09 AM IST)
30 January 2024, 6:48 PM IST (Updated 29 September 2025, 11:09 AM IST)
rahul attack on BJD

30 January 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया। नीतीश के बीजेपी से हाथ मिलाने पर राहुल ने उनपर तीखा हमला बोला। उन्होनें कहा कि महागठबंधन नीतीश के बिना सूबे में समाज के आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ेगा। राहुल ने कहा कि हमें नीतीश जी की कोई ज़रूरत नहीं है। हमें उनकी बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘ बिहार में किसान आर्थिक अन्याय के शिकार हैं। हम किसानों के हितों के लिए लड़ते रहेंगे।’’

राहुल ने कहा, ‘‘देश को ओबीसी, दलित, आदिवासियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आबादी की सटीक संख्या निर्धारित करने के लिए एक्सरे की ज़रुरत है।’’

वही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस रैली में नहीं पहुंच पाए। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने कहा कि विज़िबिलिटी कम होने की वजह से खड़गे का विमान पूर्णिया हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच सका। खरगे नें रैली को एक वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया ।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए ये बात कही। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राहुल गांधी की ये पहली बड़ी रैली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’’ मंगलवार को पूर्णिया पहुंची थी।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?