Home राजनीति भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़कर पटना जाएंगे राहुल गांधी, जानें क्या है कारण!

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़कर पटना जाएंगे राहुल गांधी, जानें क्या है कारण!

by Rashmi Rani 3 March 2024, 11:36 AM IST (Updated 28 June 2025, 4:17 PM IST)
3 March 2024, 11:36 AM IST (Updated 28 June 2025, 4:17 PM IST)
Bharat Jodo Nyay Yatra

3 March 2024

दोपहर के बाद नहीं होगी न्याय यात्रा

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 50वां दिन है, यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा का आज दूसरा दिन है। बताया जा रहा है कि यात्रा में आधे दिन का ब्रेक लिया जाएगा, क्योंकि राहुल गांधी के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया। इसके बाद मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से दोबारा शुरू होगी। एमपी में प्रवेश करने के बाद यात्रा में तीन किलोमीटर पैदल भी चलेगी।

यात्रा का आज 50वां दिन
न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश ने कहा कि, आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 50वां दिन है और इसमें थोड़ा बदलाव आया है। क्योंकि राहुल गांधी को पटना जाना पड़ा है। वहां विपक्ष की एक भव्य रैली है, जिसके लिए राहुल गांधी 11:30 बजे पटना के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि, अग्निवीर योजना के संबंध में भी बातचीत की जाएगी और उसके बाद मोहना में एक रोड शो होगा। लेकिन दोपहर के बाद न्याय यात्रा नहीं होगी, कल से इस यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।

राहुल करेंगे विभिन्न वर्गों से संवाद
बता दें कि पटना में एक विशाल रैली है, जिसमें तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी इस विशाल रैली में शामिल होंगे। जहां विपक्ष अपनी ताकत को प्रदर्शित करेगा। वहीं, मध्य प्रदेश में अपनी न्याय यात्रा में विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे और दूसरे दिन अपनी यात्रा ग्वालियर से शुरू करेंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: हिंदी में राजनीतिक समाचार – देश-दुनिया की ताज़ा पॉलिटिक्स खबरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?