Home राजनीति लोकसभा चुनाव के बाद राहुल को करेंगे गिरफ्तार- हिमंत सरमा

लोकसभा चुनाव के बाद राहुल को करेंगे गिरफ्तार- हिमंत सरमा

by Farha Siddiqui 25 January 2024, 3:38 PM IST (Updated 4 August 2025, 12:12 PM IST)
25 January 2024, 3:38 PM IST (Updated 4 August 2025, 12:12 PM IST)
himant sarma on rahul gandhi

25 January 2024

जहां से राहुल की यात्रा गुज़री, वहा बीजेपी की जीत तय-सरमा

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाएगा। सीएम ने कांग्रेस पर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन असम में यात्रा कर, सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया। सीएम ने दावा किया कि बीजेपी उन सभी इलाकों में जीत हासिल करेगी, जहां जहां से राहुल की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरी है। सरमा ने कहा कि वो जहां भी प्रचार करेंगे, बीजेपी को वहा जीत मिलेगी। इस वजह से बीजेपी को राहुल की ज़रूरत है।

पुलिस का आरोप

असम पुलिस का कहना है कि राहुल ने अपनी यात्रा के दौरान स्वीकृत मार्ग से हटकर गुवाहाटी में एंट्री करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक राहुल ने अपने समर्थकों को बैरिकेड तोड़ने के लिए उकसाया। जिस पर राहुल समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: राजनीति समाचार, भारतीय राजनीतिक खबरें, पॉलिटिक्स की ताज़ा ब्रेकिंग

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?