Home राजनीति राहुल की स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि

राहुल की स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि

by Farha Siddiqui 5 February 2024, 11:54 AM IST (Updated 30 September 2025, 2:00 PM IST)
5 February 2024, 11:54 AM IST (Updated 30 September 2025, 2:00 PM IST)
Rahul's tribute to freedom fighters

05 February 2024

रामगढ़ से फिर शुरू हुई राहुल की न्याय यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज झारखंड के रामगढ़ जिले से शुरू हुई। राज्य में राहुल की यात्रा का आज चौथा दिन है। राहुल ने आज सुबह महात्मा गांधी चौक से यात्रा शुरू करते हुए चुत्तुपलू वैली के लिए प्रस्थान किया, जहां राहुल ने स्वतंत्रता सेनानियों शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राहुल का रांची के इरबा पहुंचने पर इंदिरा गांधी हैंडलूम प्रोसेस मैदान में बुनकरों से संवाद का कार्यक्रम था। दोपहर को लंच के बाद राहुल की यात्रा रांची के शहीद मैदान पहुंचेगी, जहां कांग्रेस सांसद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

झारखंड में राहुल की यात्रा ऐसे वक्त हो रही है, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन सरकार आज विधानसभा में ‘शक्ति प्रदर्शन’ करेगी। कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक दल है।

आपको बता दें कि राहुल ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी ‘जल, जंगल, जमीन’ पर आदिवासियों के अधिकारों के साथ खड़ी है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?