Home राजनीति रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

by Rashmi Rani 15 February 2024, 1:01 PM IST (Updated 10 October 2025, 1:26 PM IST)
15 February 2024, 1:01 PM IST (Updated 10 October 2025, 1:26 PM IST)
Ashwini Vaishnav filed nomination

15 Feb 2024

बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किया नामांकन

ओडिशा से राज्यसभा सीट के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। वैष्णव ने ओडिशा विधानसभा में राज्यसभा निर्वाचन पीठासीन अधिकारी के सामने नामांकन दाखिल किया। मंत्री वैष्णव के साथ नामांकन दाखिल करते समय बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और पार्टी के 13 विधायक मौजूद रहे। हालांकि जब केंद्रीय मंत्री ने नामांकन पत्र दाखिल किया, तब बीजद का कोई भी नेता मौजूद नहीं था, लेकिन 2019 में जब वैष्णव ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए था, तब बीजद नेता सस्मित पात्रा और अमर पटनायक मौजूद थे।

बीजू जनता दल ने मंत्री वैष्णव को दिया समर्थन

राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने बुधवार को राज्यसभा चुनाव में वैष्णव का समर्थन का ऐलान किया था। इससे पहले भी बीजद ने 2019 में राज्यसभा चुनाव के दौरान वैष्णव की उम्मीदवारी का समर्थन किया। जानकारी के मुताबिक बीजद के दो उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय और सुभाशीष खुंटिया पहले ही राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?