Home Top News मल्लिकार्जुन खड़गे का PM मोदी पर तंज, बोले- ‘400 पार’ का नारा लगाने वाले अब बैठे हैं चुपचाप

मल्लिकार्जुन खड़गे का PM मोदी पर तंज, बोले- ‘400 पार’ का नारा लगाने वाले अब बैठे हैं चुपचाप

by Sanjay Kumar Srivastava 26 November 2026, 4:28 PM IST
26 November 2026, 4:28 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे का PM मोदी पर तंज, बोले- '400 पार' का नारा लगाने वाले अब बैठे हैं चुपचाप

Samvidhan Raksha Sammelan: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी को सबक सिखा दिया है, जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘400 पार’ का नारा खामोश हो गया. यहां कांग्रेस कार्यालय में ‘संविधान रक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी, एलपीजी की कीमतें और खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं, जबकि बीजेपी की तिजोरियां भर रही हैं.

यूपी की जनता ने सिखाया सबक

खरगे ने उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा के चुनावी मंसूबों पर लगाम लगाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार ‘400 पार’ का नारा लगाने वाले मोदी अब चुपचाप बैठे हैं. खरगे ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते थे, अपने हर भाषण में कहते थे कि ‘अबकी बार, 400 पार’. लेकिन क्या भाजपा 400 सीटें पार कर पाई? जनता ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया. उत्तर प्रदेश की जनता ने आपको घुटनों पर ला दिया. उत्तर प्रदेश की ही वजह से आज मोदी चुपचाप बैठे हैं.

योगी पर भी साधा निशाना

2024 के आम चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 36 सीटें जीती थीं. उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सार्वजनिक बयान देना कम कर दिया है. उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि इन दोनों (मोदी और शाह) के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है या नहीं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि लखनऊ में एक और नेता हैं, जिनकी नज़र प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है.

बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त

आर्थिक स्थिति पर खड़गे ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम परिवारों का बजट दबाव में है. रसोई गैस और खाने-पीने की जरूरी चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं, जबकि दूसरी तरफ बीजेपी का फंड बढ़ता जा रहा है. खड़गे ने कहा कि सब कुछ महंगा हो गया है, लेकिन बीजेपी का खजाना भरता जा रहा है. बीजेपी के पास अपने पार्टी फंड में 10,000 करोड़ रुपये कहां से आए? आप हमसे सवाल पूछते हैं, लेकिन हम आपसे पूछना चाहते हैं कि ये 10,000 करोड़ रुपये कहां से आए?

BJP पर लूट का लगाया आरोप

हाल ही में चुनाव आयोग को सौंपी गई बीजेपी की सालाना ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, सत्ताधारी बीजेपी के पास लगभग 10,000 करोड़ रुपये की नकदी और जमा राशि मौजूद है. खड़गे ने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों को डराने-धमकाने और उनसे पैसे वसूलने के लिए केंद्रीय एजेंसियों जैसे प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का इस्तेमाल कर रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को डराने और उनसे पैसे वसूलने के लिए ED, आयकर विभाग और CBI को लगाकर बीजेपी अपना खजाना भर रही है. यह किसी लूट से कम नहीं है.

लखनऊ रैली में ओवैसी ने PM मोदी और CM योगी पर निशाना साधा, कहा- अब खत्म होने वाले हैं आपके दिन

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?