Home Top News जी. कृष्णैया हत्याकांड : पूर्व सांसद आनंद मोहन को बड़ा झटका, फिर जाना होगा जेल, करेंगे सरेंडर

जी. कृष्णैया हत्याकांड : पूर्व सांसद आनंद मोहन को बड़ा झटका, फिर जाना होगा जेल, करेंगे सरेंडर

by Sanjay Kumar Srivastava 26 November 2026, 12:40 PM IST
26 November 2026, 12:40 PM IST
जी. कृष्णैया हत्याकांड: पूर्व सांसद आनंद मोहन को बड़ा झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 महीने में करना होगा सरेंडर

Anand Mohan: सुप्रीम कोर्ट से पूर्व सांसद आनंद मोहन को बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बिहार सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसके तहत पूर्व सांसद आनंद मोहन को समय से पहले रिहा कर दिया गया था. आनंद मोहन 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. कोर्ट ने उन्हें एक महीने के भीतर संबंधित जेल प्रशासन के सामने सरेंडर करने का निर्देश दिया है.

बिहार सरकार के फैसले को पलटा

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने राज्य सरकार के 10 अप्रैल, 2023 के उस नोटिफिकेशन को असंवैधानिक, अमान्य और निष्प्रभावी घोषित कर दिया, जिसके जरिए बिहार जेल मैनुअल के नियम 481(1)(a) में संशोधन किया गया था. इस संशोधन का मकसद ड्यूटी पर तैनात लोक सेवक की हत्या के दोषी कैदियों की समय से पहले रिहाई पर लगी रोक को हटाना था. 24 अप्रैल, 2023 का वह आदेश भी रद्द कर दिया गया, जिसके तहत मोहन को रिहा किया गया था. अदालत ने कहा कि पूर्व सांसद मोहन को दी गई छूट कानून की नजर में गलत और टिकने लायक नहीं है, क्योंकि यह राहत देते समय ट्रायल कोर्ट के जज की राय पर गलत तरीके से विचार किया गया था.

24 अप्रैल 2023 की अधिसूचना भी रद्द

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की 24 अप्रैल 2023 की उस अधिसूचना को रद्द कर दिया, जिसके तहत मोहन को सजा में छूट दी गई थी. साथ ही, अदालत ने बिहार जेल नियमावली में किए गए उस संशोधन को भी खारिज कर दिया, जिसके जरिए ड्यूटी पर तैनात लोक सेवक की हत्या में शामिल लोगों की समय से पहले रिहाई पर लगी रोक को हटा दिया गया था. हालांकि, पीठ ने यह भी कहा कि बिहार सरकार मोहन को सजा में छूट देने से पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं है, लेकिन इसके लिए उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा. यह प्रक्रिया उनके द्वारा एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने के बाद ही शुरू हो सकती है.

1994 में कृष्णैया की पीटकर कर दी गई थी हत्या

तेलंगाना के रहने वाले DM कृष्णैया की 1994 में मुजफ्फरपुर जिले में एक भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. यह घटना तब हुई जब उनकी गाड़ी ने गैंगस्टर छोटन शुक्ला के अंतिम संस्कार के जुलूस को ओवरटेक करने की कोशिश की. उस समय विधायक रहे मोहन इस जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे और उन पर आरोप है कि उन्होंने ही भीड़ को कृष्णैया की हत्या के लिए उकसाया था. मृत अधिकारी की पत्नी और याचिकाकर्ता उमा कृष्णैया ने मोहन को मिली सजा में छूट को चुनौती दी थी.

आय से अधिक संपत्ति मामले में SC का बड़ा फैसला: राहुल के खिलाफ CBI-ED जांच के आदेश पर रोक

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?