Home Top News कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में खान सर पर FIR, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन

कोचिंग के बाहर फायरिंग मामले में खान सर पर FIR, वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन

by Neha Singh 5 June 2026, 4:16 PM IST (Updated 5 June 2026, 4:17 PM IST)
5 June 2026, 4:16 PM IST (Updated 5 June 2026, 4:17 PM IST)
FIR on Khan Sir

FIR on Khan Sir: बिहार के फेमस टीचर खान सर के नाम पर एफआईआर दर्ज की गई है. यह एक्शन उनके कोचिंग सेंटर में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग के मामले में हुआ है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दरअसल, मंगलवार रात को 15-20 लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर खान ग्लोबल स्टडीज इंस्टीट्यूट में तोड़फोड़ की और उसके परिसर में पत्थर फेंके. पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि खान सर का नाम FIR में दर्ज किया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ करेगी.

खान सर के गार्ड गिरफ्तार

पुलिस ने गुरुवार को कोचिंग सेंटर के दो गार्डों को तोड़फोड़ के दौरान कथित तौर पर गोलियां चलाने के आरोप में हिरासत में लिया था. यह हिरासत सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो के वायरल होने के बाद हुई, जिसमें गार्ड गोलियां चलाते दिख रहे थे. तोड़फोड़ की घटना के तुरंत बाद, खान ने आरोप लगाया था कि गोलीबारी के पीछे एक विरोधी कोचिंग इंस्टीट्यूट के लोग थे, हालांकि बाद में वे अपने बयान से पलट गए. उन्होंने कहा कि केवल पुलिस जांच ही पुष्टि कर सकती है कि गोलीबारी वास्तव में हुई थी या नहीं.

दूसरे कोचिंग का आरोप

खान सर ने हमले का आरोप दूसरे कोचिंग सेंटर पर लगाया, जिसका नाम कोचिंग ज्ञान बिंदू है. इस कोचिंग के मालिक रौशन आनंद को पटना पुलिस ने हमले के आरोप के तहत गिरफ्तार किया है. उनके कोचिंग इंस्टिट्यूट के सदस्यों ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया कि खान ने खुद इस घटना को अंजाम दिया था और उन्हें फंसाने की कोशिश की. रोशन आनंद के कोचिंग इंस्टीट्यूट ने एक वीडियो दिखाकर दावा किया कि खान सर के गार्ड्स ने गोली चलाई थी और रोशन सर को फंसाकर जेल भेज दिया गया.

गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर

वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस ने खान के दो गार्ड्स को गिरफ्तार किया है और उनसे घटना की सच्चाई की पूछताछ कर रही है. आज रौशन आनंद के स्टूडेंट्स ने खान सर के विरोध में प्रदर्शन किया. उन्होंने नारेबाजी करते हुए काफी देर तक कारगिल चौक पर जाम लगाकर रखा. अब खान सर का नाम भी एफआईआर में जुड़ गया है. इसके साथ ही खान पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है. कदमकुआं पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट और गलत जानकारी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जांच करने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी.

घुमाने-फिराने का लालच देकर फंसाते थे नाबालिग लड़कियां, शादी के लिए बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?