Home Top News फिलिपींस में बड़ा हवाई हादसा: आपस में टकराए वायु सेना के 2 विमान, 4 पायलटों की मौत

फिलिपींस में बड़ा हवाई हादसा: आपस में टकराए वायु सेना के 2 विमान, 4 पायलटों की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 24 October 2026, 3:31 PM IST
24 October 2026, 3:31 PM IST
फिलिपींस में बड़ा हवाई हादसा: ट्रेनिंग के दौरान आपस में टकराए वायु सेना के 2 विमान, 4 पायलटों की मौत

Philippines Plane Crash: फिलिपींस में वायु सेना के 2 विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आपस में टकरा गए. हादसे में सभी 4 पायलटों की मौत हो गई. हादसे के बाद सेना ने अपने बाकी सभी SF-260 विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया है. सेना ने कहा कि घटना की जांच के बाद ही उड़ान की अनुमति दी जाएगी. ये विमान इटली से खरीदे गए थे. फिलिपींस के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि फिलिपींस वायु सेना के दो विमान एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान आपस में टकरा गए और मनीला के दक्षिण में स्थित एक एयर बेस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. इस हादसे में विमान में सवार चारों पायलटों की मौत हो गई. हादसे के बाद वायु सेना में हड़कंप मच गया.

फर्नांडो एयर बेस पर गिरा विमान

शुक्रवार दोपहर को कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय SF-260 मॉडल के ये दो विमान आपस में टकरा गए और राजधानी के दक्षिण में स्थित बटांगास प्रांत के लिपा शहर में फर्नांडो एयर बेस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. अधिकारियों ने बताया कि जमीन पर किसी के घायल होने की खबर नहीं है. वायु सेना ने इसे एक दुर्घटना बताया है, लेकिन इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी. घटना के संबंध में फिलिपींस के दो अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान दोनों विमान आपस में टकरा गए थे. इन अधिकारियों ने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें इस मामले पर बात करने की आधिकारिक अनुमति नहीं थी.

विमानों की उड़ानों पर लगाई रोक

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दो सीटों वाले इन विमानों में से एक, एयर बेस पर मौजूद सैन्य कर्मियों के बैरक के पास जाकर गिरा. हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. विमान गिरते ही इलाके के चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया. वायु सेना ने कहा है कि उसने अपने बाकी सभी SF-260 विमानों को फिलहाल उड़ान भरने से रोक दिया है, जब तक कि इस घटना की जांच पूरी नहीं हो जाती. ये विमान इटली से खरीदे गए थे. हालांकि, वायु सेना ने यह नहीं बताया कि उसके पास अभी कितने SF-260 विमान बचे हैं. यह दुर्घटना फिलिपींस की सेना के लिए एक बड़ा झटका है, जो पहले से ही फंड की कमी से जूझ रही है. फिलिपींस लंबे समय से अपनी वायु सेना, नौसेना और थल सेना को आधुनिक बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है. इसके सामने कई चुनौतियां हैं, जैसे दशकों से चल रहे कम्युनिस्ट और मुस्लिम विद्रोह व दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के साथ बढ़ते क्षेत्रीय विवाद.

भूकंप से दहला तिब्बत: 7.0 की तीव्रता के झटकों से मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 16 की मौत, 76 घायल

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?