Home Top News अंडमान में लैंडिंग से ठीक पहले समुद्र में समाया हेलीकॉप्टर, चमत्कारिक ढंग से बची सबकी जान

अंडमान में लैंडिंग से ठीक पहले समुद्र में समाया हेलीकॉप्टर, चमत्कारिक ढंग से बची सबकी जान

by Sanjay Kumar Srivastava 24 February 2026, 6:47 PM IST (Updated 24 February 2026, 6:49 PM IST)
24 February 2026, 6:47 PM IST (Updated 24 February 2026, 6:49 PM IST)
अंडमान में बड़ा हादसा: लैंडिंग से ठीक पहले समुद्र में समाया हेलीकॉप्टर,चमत्कारिक ढंग से बची सबकी जान

Helicopter Crash: अंडमान जिले में मंगलवार को हेलीकॉप्टर समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों को बचा लिया गया.

Helicopter Crash: अंडमान जिले में मंगलवार को हेलीकॉप्टर समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों को बचा लिया गया. उत्तर और मध्य अंडमान जिले के रंगत से उड़ान भरने के बाद चालक दल के दो सदस्यों सहित सात लोगों को ले जा रहा एक पवन हंस हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सभी को बचा लिया गया. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे जिले के मायाबंदर में उतरने से पहले हुई. अधिकारियों ने बताया कि सभी पांच यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों को समुद्र के बीच से बचा लिया गया. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक वरिष्ठ नागरिक उड्डयन अधिकारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर सुबह 9.30 बजे के आसपास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

प्रारंभिक जांच में सामने आई तकनीकी खराबी

प्रारंभिक जांच से पता चला कि कुछ तकनीकी खराबी थी और पायलट ने समुद्र में क्रैश-लैंडिंग की. सुबह करीब 8.30 बजे श्री विजया पुरम (पोर्ट ब्लेयर) से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी. हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9.05 बजे रंगत हेलीपैड पर उतरा. सुबह करीब 9.10 बजे इसने रंगत से मायाबंदर के लिए उड़ान भरी. नोएडा स्थित केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पवन हंस लिमिटेड ने एक्स को बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे हेलीकॉप्टर मायाबंदर हेलीपैड से लगभग 300 मीटर नीचे समुद्र में गिर गया. हेलीकॉप्टर में पांच यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे. हेलीकॉप्टर ऑपरेटर ने कहा कि सभी यात्रियों और चालक दल (सदस्यों) को सुरक्षित निकाल लिया गया है. पीएचएल सभी संबंधित एजेंसियों के साथ सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है.

समुद्री बल ने सभी को सुरक्षित निकाला

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे लोगों की पहचान राजिता देवी, कमला चंद्र दास, शिप्रा साहा, नंबी अम्मा और दो पायलट कैप्टन अनिल जानू और कैप्टन टीपीएस गुलिया के रूप में की गई है. एक बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. सभी सुरक्षित हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के डीजीपी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल ने त्वरित प्रतिक्रिया और सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को समुद्र के बीच से बचाने के लिए पुलिस समुद्री बल की सराहना की. उन्होंने कहा कि हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं. हमारी प्राथमिकता घायलों को सहायता प्रदान करना है.अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के डीजीपी हरगोबिंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि जैसे ही हेलीकॉप्टर के समुद्र में गिरने की सूचना मिली, वैसे ही तत्काल पुलिस समुद्री बल को मौके पर भेजा गया. जिससे सभी यात्री सुरक्षित निकाल लिए गए.

ये भी पढ़ेंः एक बार फिर दिल्ली मेट्रो के प्लेटफॉर्म से एक शख्स ने दी कूदकर जान, डिप्रेशन का था शिकार

News Source: Press Trust of India (PTI)

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?