Home Latest News & Updates Amarnath Yatra: एक बार फिर से रुकी अमरनाथ यात्रा, अब तक 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra: एक बार फिर से रुकी अमरनाथ यात्रा, अब तक 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

by Amit Dubey 1 August 2026, 11:05 AM IST
1 August 2026, 11:05 AM IST
Amarnath Yatra

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर में जारी अमरनाथ यात्रा को एक बार फिर से कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है. इससे पहले बीते 19 जुलाई को, जम्मू और कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के बाद एहतियात के तौर पर यात्रा को रोकी गई थी.

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भगवती नगर बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबा रणनीतिक जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा.

उन्होंने बताया कि उधमपुर जिले में हाईवे के लधा-समरोली हिस्से पर मरम्मत का काम चल रहा है, इसलिए तीर्थयात्रियों के किसी नए जत्थे को जम्मू बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए जाने की इजाजत नहीं दी गई.

बारिश ने कामकाज में बाधा डाली

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते बारिश से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए, कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली एकमात्र हर मौसम में खुली रहने वाली सड़क हाईवे (NH44) को शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा का काफिला गुजरने के कुछ ही देर बाद ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया था.

इसके बाद फिर से हुई बारिश ने कामकाज में बाधा डाली है, जिससे सड़क की सतह पर कीचड़ और फिसलन हो गई है. रामबन और उधमपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है.

इस बीच, जम्मू आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) ने यात्रा रजिस्ट्रेशन और टोकन वितरण काउंटर तवी रिवरफ्रंट से हटाकर भगवती नगर बेस कैंप में शिफ्ट कर दिए हैं.

तवी रिवरफ्रंट को अमरनाथ तीर्थयात्रियों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन, टोकन वितरण, e-KYC वेरिफिकेशन और RFID जारी करने की एक सेंट्रलाइज्ड मेगा-सुविधा के तौर पर विकसित किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों की संख्या कम होने के साथ, अब रजिस्ट्रेशन की सुविधाएं भगवती नगर बेस कैंप में एक जगह कर दी गई हैं.

अब तक 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बता दें कि 3 जुलाई को अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी. उसके बाद से अब तक लगभग 4.5 लाख श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर हिमालय में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग वाले गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं. यह यात्रा 28 अगस्त को समाप्त होने वाली है, जो रक्षाबंधन का दिन भी है.

छह दिन बार फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?