Home Latest News & Updates इंस्टाग्राम पर दूसरे लड़के संग बहन की फोटो देखकर भड़का समीर, 22 साल के गौतम की बेरहमी से की हत्या

इंस्टाग्राम पर दूसरे लड़के संग बहन की फोटो देखकर भड़का समीर, 22 साल के गौतम की बेरहमी से की हत्या

by Neha Singh 1 August 2026, 11:38 AM IST (Updated 1 August 2026, 11:39 AM IST)
1 August 2026, 11:38 AM IST (Updated 1 August 2026, 11:39 AM IST)
Shahjahanpur Murder

Shahjahanpur Murder: यूपी के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. दूसरे लड़के के साथ अपनी बहन की फोटो देखकर समीर नाम के लड़के के सिर पर खून सवार हो गया. उसने बहन के दोस्त की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि 22 साल के गौतम ने इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की एक महिला के साथ अपनी फोटो पोस्ट की थी, जिससे महिला का भाई भड़क गया. उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गौतम की हत्या कर दी. हमलावर की पहचान 19 साल के समीर अली के रूप में हुई है.

दोस्तों संग मिलकर की हत्या

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) सौरभ दीक्षित ने PTI को बताया कि कांट पुलिस स्टेशन के अंदर कमाल-लेनपुर गांव का साइकिल मैकेनिक गौतम मौर्य शुक्रवार रात करीब 10 बजे अपने खेतों से लौट रहा था, तभी समीर अली और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया. केस की FIR का हवाला देते हुए दीक्षित ने कहा कि समीर ने गौतम पर धारदार हथियार से कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गौतम की चीखें सुनकर आस-पास के लोग आ गए और उन्होंने समीर को पकड़ लिया. लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

आरोपी ने पुलिस पर किया हमला

SP ने बताया कि आरोपी समीर ने पुलिस पर भी हमला किया और भागने की कोशिश की. उन्होंने कहा जब पुलिस शनिवार सुबह आरोपी को हत्या के हथियार की तलाश के लिए खेतों में ले गई, तो समीर ने फेंका हुआ चाकू उठा लिया और एक कांस्टेबल पर हमला करने के बाद भागने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेल्फ-डिफेंस में गोली चलाई, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.

फोटो देखकर भड़क गया समीर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी कह रहा है, “गौतम ने मेरी बहन के साथ कुछ गलत किया, इसलिए मैंने उसे मार डाला.” पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कहा कि 12 जुलाई को इंस्टाग्राम पर गौतम ने मेरी बहन के साथ एक फटो पोस्ट की थी, जिसके बाद मुझे गुस्सा आ गया था. पुलिस ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में अभी आरोपी को इलाज चल रहा है. उसके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है.

हत्या, हथौड़ी व आत्मसमर्पण! कर्नाटक में आरोपी ने पत्नी और 7 माह की बेटी को हथौड़े से मार डाला; जानें पूरा मामला

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?