Home Latest News & Updates Terrorist Attack: जम्मू में सेना की एंबुलेंस को आतंकियों ने बनाया निशाना, कई राउंड चलायीं गोलियां

Terrorist Attack: जम्मू में सेना की एंबुलेंस को आतंकियों ने बनाया निशाना, कई राउंड चलायीं गोलियां

by Rashmi Rani 28 October 2024, 2:35 PM IST
28 October 2024, 2:35 PM IST
जम्मू में सेना की एंबुलेंस को आतंकियों ने बनाया निशाना, कई राउंड चलायीं गोलियां

Terrorist Attack in Jammu: जम्मू के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर आतंकियों ने हमला बोल दिया. आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग कर दी.

Terrorist Attack in Jammu: जम्मू के अखनूर में सेना की एंबुलेंस पर आतंकियों ने हमला बोल दिया. आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को घेर लिया है. एलओसी के पास एक गांव में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अखनूर शहर के जोगवान इलाके में सेना की एक एंबुलेंस जा रही थी तब ही घात लगाए बैठे आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

15-20 राउंड की गई फायरिंग

बताया जा रहा है कि घटना जोगवान में शिवसन मंदिर के पास बट्टल इलाके में हुई है. आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस और दूसरे वाहनों पर 15-20 राउंड फायरिंग की है. हालांकि किसी के भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. आतंकियों को मार गिराने के लिए और सुरक्षा बलों को भेजा गया है. माना जा रहा है कि आतंकी आधी रात में सीमा पार से जम्मू में घुसने में कामयाब रहे. अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादी एक मंदिर में घुस गए थे और कॉल करने के लिए मोबाइल फोन की तलाश में थे. उन्होंने पास से जा रही एंबुलेंस को देखा और गोलियां चलानी शुरू कर दी.

पहले भी सेना के वाहन को बनाया गया निशाना

जम्मू-कश्मीर में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद आतंकियों की गतिविधियां लगातार बढ़ते जा रही हैं. पिछले गुरुवार को भी आतंकियों ने गुलमर्ग के पास सेना के एक वाहन को निशाना बनाया था. इस हमले में दो सैनिकों और दो स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई थी. वहीं, घायल एक और सैनिक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें : BJP ने Hemant Soren के खिलाफ मैदान में उतारा उम्मीदवार, जानिए कौन है गमलियाल हेम्ब्रोम ?

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?