Home Latest News & Updates झारखंड में भीषण सड़क हादसाः स्कॉर्पियो ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, छह की मौत

झारखंड में भीषण सड़क हादसाः स्कॉर्पियो ने बाइक को सामने से मारी टक्कर, छह की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 19 February 2025, 2:58 PM IST (Updated 19 February 2025, 3:01 PM IST)
19 February 2025, 2:58 PM IST (Updated 19 February 2025, 3:01 PM IST)
jharkhand accident

झारखंड में गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई.

Giridih: झारखंड में गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. परिजनों में कोहराम मच गया. मंगलवार देर रात बाइक की स्कॉर्पियो कार से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे छह लोगों की मौत हो गई. हादसा मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो जंगल के पास हुआ.

लटकटो जंगल के पास स्कॉर्पियो ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी.इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि छह मृतकों में से चार स्कॉर्पियो में सवार थे, जबकि दो बाइकसवार थे.डुमरी उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुमित प्रसाद ने बताया कि अब तक तीन लोगों के शवों की पहचान हो गई है.

उनकी पहचान इशरी में बैंक मैनेजर सोमेश चंद्र (40), बिहार के मुंगेर निवासी गोपाल कुमार (21) और गिरिडीह के इशरी बाजार निवासी गुलाब कुमार के रूप में हुई है. इसके अलावा बाइक सवार दो लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान बबलू कुमार टुडू (26) और हुसैनी मिया (55) के रूप में हुई है.

ये भी पढ़ेंः राइफल और पिस्टल लेकर पटना में अपराधियों ने मचाया तांडव, मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?