Home Latest News & Updates 1 घंटे की देरी से आई एम्बुलेंस, 3 किमी चलते ही खत्म हो गई ऑक्सीजन, पिता के सामने ही तड़पकर मर गया बेटा

1 घंटे की देरी से आई एम्बुलेंस, 3 किमी चलते ही खत्म हो गई ऑक्सीजन, पिता के सामने ही तड़पकर मर गया बेटा

by Sanjay Kumar Srivastava 31 July 2026, 7:34 PM IST (Updated 31 July 2026, 7:35 PM IST)
31 July 2026, 7:34 PM IST (Updated 31 July 2026, 7:35 PM IST)
1 घंटे की देरी से आई एम्बुलेंस, 3 किमी चलते ही खत्म हो गई ऑक्सीजन, पिता की आंखों के सामने तड़पकर मर गया 21 साल का बेटा

Ambulance Death: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने बुनियादी इमरजेंसी मेडिकल सुविधा की कमी को उजागर कर दिया है. मंडला में एक सरकारी एम्बुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण पिता के सामने ही उसके 21 साल के बेटे ने दम तोड़ दिया. इस दुखद घटना ने लोगों को झकझोर दिया. आदिवासी बहुल जिले में 27 जुलाई को हुई इस घटना का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया. अधिकारियों ने बताया कि मरीज़ अजीत बरैया बमनी पुलिस स्टेशन इलाके के सुनेहरा माल गांव का रहने वाला था. ज़िला अस्पताल में उसका नियमित डायलिसिस चल रहा था.

सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

परिवार के अनुसार, हालत बिगड़ने पर अजीत के पिता ने उसे बमनी के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाते समय मरीज़ को ऑक्सीजन नहीं दी गई, जबकि उसे सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी. परिवार का आरोप है कि बाद में डॉक्टरों ने उसे ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद एम्बुलेंस से ज़िला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही एम्बुलेंस की ऑक्सीजन खत्म हो गई, जिसके बाद उसने अपने पिता की गोद में दम तोड़ दिया. दुखी पिता ने कहा कि मेरा बेटा एम्बुलेंस में सांस के लिए तड़पते हुए मर गया. पिता ने आरोप लगाया कि वैसे ही काल करने पर एक घंटे बाद एम्बुलेंस आई थी और मंडला ज़िला अस्पताल जाते समय रास्ते में तीन किमी चलने के बाद ही ऑक्सीजन खत्म हो गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटे की मौत हो गई.

CMO ने दिए जांच के आदेश

उन्होंने रोते हुए कहा कि अगर पूरी यात्रा के दौरान ऑक्सीजन मिलती तो अजीत बच जाता. घटना का एक वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें व्यक्ति को एम्बुलेंस के अंदर स्ट्रेचर पर लेटा हुआ दिखाया गया है और उसके पिता उसके बगल में हैं. इस दुखद घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती ने बताया कि मामला विभाग के संज्ञान में आने के बाद चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है. मोहंती ने कहा कि समिति को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है ताकि जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके. डॉ.डीजे मोहंती ने बताया कि कम्युनिटी हेल्थ सेंटर से भी रिपोर्ट मांगी गई है. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

कार में पत्नी की लाश लेकर रातभर घूमता रहा हत्यारा पति, मौत की वजह जानकर सन्न रह गई पुलिस

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?