Home Latest News & Updates ‘मिशन MP’ पर राहुल गांधी : मालवा से गरजेगी ‘छात्रों की गूंज’, 1 घंटे युवाओं से करेंगे सीधी बात

‘मिशन MP’ पर राहुल गांधी : मालवा से गरजेगी ‘छात्रों की गूंज’, 1 घंटे युवाओं से करेंगे सीधी बात

by Nitin Thakur 19 September 2026, 1:58 PM IST (Updated 19 September 2026, 1:59 PM IST)
19 September 2026, 1:58 PM IST (Updated 19 September 2026, 1:59 PM IST)
'मिशन MP' पर राहुल गांधी, मालवा से गरजेगी 'छात्रों की गूंज',1 घंटे मंच से युवाओं से करेंगे सीधी बात

Chhatron ki Gunjah: इंदौर में शनिवार को युवा जोश और राजनीति की गूंज एक साथ सुनाई देने वाली है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को 7 घंटे के मध्य प्रदेश दौरे पर इंदौर पहुंच रहे हैं. राहुल के आगमन को लेकर शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है. एयरपोर्ट से लेकर रेडिसन होटल तक 5 बड़े चौराहों पर भव्य स्वागत की तैयारी है तो वहीं छात्रों की गूंज कार्यक्रम में वो युवाओं से सीधी बात करेंगे. बता दें इंदौर की फिजाओं में आज सियासी तपिश महसूस होने वाली है.

रात 9 बजे दिल्ली के लिए भरेंगे उड़ान

करीब दोपहर 1.30 बजे राहुल गांधी का विशेष विमान इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा. यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे. इसके बाद एयरपोर्ट से रेडिसन होटल तक का सफर सिर्फ सफर नहीं, बल्कि एक शक्ति प्रदर्शन जैसा नजारा पेश करेगा. लवकुश चौराहा, एमआर-10 विजय नगर और रेडिसन चौराहे पर राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया जाएगा. होटल रेडिसन में आराम के बाद शाम करीब 5 बजे राहुल गांधी रीजनल पार्क के सामने स्थित भारत जोड़ो मैदान के लिए रवाना होंगे . यहीं वो मंच है जहां आयोजित हो रहा है छात्रों की गूंज कार्यक्रम. राहुल गांधी यहां करीब 3.5 घंटे बिताएंगे और मंच पर 1 घंटे तक छात्रों के बीच रहकर उनके सीधे सवालों के जवाब देंगे. इसके बाद रात 9 बजे वे इंदौर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे.

संभलकर निकलें, ये ट्रैफिक प्लान

राहुल गांधी के इस 7 घंटे के मैराथन दौरे को लेकर इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर है. दोपहर 1 बजे से ही शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव लागू कर दिया गया है. एयरपोर्ट रोड, एमआर-10 और रीगल-विजय नगर रूट पर जाने वाले लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.
पार्किंग और ड्रॉप सलाह: भारी ट्रैफिक से बचने के लिए पिक-एंड ड्रॉप टू-व्हीलर के इस्तेमाल की अपील की गई है.
इमरजेंसी को छूट: एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस जैसी अति आवश्यक सेवाओं पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी.
तो अगर आप भी आज दोपहर 1 बजे के बाद इंदौर की सडक़ों पर निकलने वाले हैं तो ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से बाहर कदम बढ़ाएं.

भोपाल: मास्टर प्लान पर सियासी संग्राम तेज! उपवास में पहुंचे जीतू पटवारी, कांग्रेस ने सरकार पर बढ़ाया दबाव

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?