Kareena Kapoor Mustard Suit: करीना कपूर खान जब भी फैशन के मैदान में उतरती हैं, तो उनका अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है. इस बार भी एक्ट्रेस ने ऐसा लुक चुना है, जिसने ट्रेडिशनल फैशन को ग्लैमर और मॉडर्न स्टाइल के साथ मिक्स कर दिया. करीना ने मस्टर्ड कलर का सूट पहना था. उनके लुक ने साबित किया कि सिर से पैर तक एक ही रंग पहनकर भी परफेक्ट लुक पाया जा सकता है. उनका ये पीला सूट फेमस सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किया था. एक्ट्रेस के सूट पर कढ़ाई का शानदार काम था.
करीना का रॉयल अंदाज
करीना का आउटफिट पूरी तरह मस्टर्ड टोन में था. इसमें फ्लोइंग कुर्ता और मैचिंग बॉटम्स शामिल थे. कुर्ते के फ्रंट, स्लीव्स और बॉर्डर पर बारीक कढ़ाई की गई थी, जिसमें फूलों और पेज़ली डिज़ाइन की खूबसूरत झलक दिखाई दी. खास बात ये रही कि आउटफिट में कोई दूसरा रंग हावी नहीं था. इससे पूरे लुक में एक शानदार मोनोक्रोम इफ़ेक्ट बना. इस लुक की सबसे बड़ी खूबी यही थी कि रंग एक ही होने के बावजूद आउटफिट फ्लैट नहीं लगा. अलग-अलग टेक्सचर और एम्ब्रॉयडरी ने इसमें अलग ग्रेस एड किया.

मां बनने वाली महिलाओं से मेहमानों तक, ये 7 साड़ियां बनाएंगी Baby Shower लुक को सबसे खूबसूरत
दुपट्टे ने बदला पूरा लुक
करीना ने दुपट्टे को भी बहुत स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया. इसे कंधे पर नॉर्मल तरीके से रखने के बजाय एक हाथ पर हल्के से लपेटा गया था. दुपट्टे का भारी कढ़ाई वाला बॉर्डर पूरे लुक को और खूबसूरत बना रहा था. इससे आउटफिट के स्ट्रेट पैटर्न को थोड़ा फ्लो और मूवमेंट मिला. यानी दुपट्टा यहां सिर्फ एक ट्रेडिशनल एलमेंट नहीं रहा, बल्कि पूरे फैशन लुक का बड़ा हिस्सा बन गया.
जूलरी ने बढ़ाया विंटेज चार्म
करीना ने इस देसी लुक के साथ लेयर्ड पर्ल और स्टोन जूलरी को चुना. लंबा नेकलेस कुर्ते की एम्ब्रॉयडर्ड नेकलाइन के ऊपर बड़ा खूबसूरत लग रहा था. मोतियों की लड़ियों के साथ गोल्ड और स्टोन वर्क वाले पेंडेंट ने एक्ट्रेस के पूरे लुक को विंटेज फील दी. बड़ी रिंग्स और पर्ल ड्रॉप इयररिंग्स ने भी करीना के लुक को और निखार दिया. खास बात ये रही कि जूलरी का रंग और टेक्सचर मस्टर्ड आउटफिट के साथ आसानी से मिक्स हो गया.

पैरों तक पहुंचा फैशन
करीना ने आउटफिट के साथ खूबसूरत जुत्ती भी पहनीं. अक्सर एथनिक लुक में फुटवियर पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता, लेकिन यहां जूतियों की डिटेलिंग ने पूरे लुक को सिर से पैर तक एक कम्पलीट फिनिशिंग दी. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन करीना कपूर की तरह परफेक्ट लुक चाहती हैं, तो उनका स्टाइल फॉलो कर सकती हैं.
2026 में फेस्टिव लुक को दें नया ट्विस्ट, Polka Dot Sarees से बनाइए हर महफिल में स्टाइल स्टेटमेंट
