MP Waqf Board: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को राज्य वक्फ बोर्ड को रीऑर्गेनाइज किया, जिसमें दो हिंदू मेंबर शामिल किए गए. इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब वक्फ बोर्ड के सदस्यों में हिंदुओं को शामिल किया है और इसी के साथ मध्य प्रदेश ऐसा करने वाला पहला राज्य बन गया है. यह बड़ा बदलाव वक्फ अमेंडमेंट एक्ट, 2025 के तहत किया गया है. जानें किन लोगों को सदस्य बनाया गया है.
सांवर पटेल बने चेयरमैन
एक अधिकारी ने कहा कि एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें सांवर पटेल को दस मेंबर वाले मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड का चेयरमैन अपॉइंट किया गया है. अधिकारी ने कहा, मध्य प्रदेश नए एक्ट के तहत वक्फ बोर्ड को रीऑर्गेनाइज करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वक्फ एक्ट, 1995 (2025 में अमेंडेड) के सेक्शन 13(1) द्वारा दी गई पावर का इस्तेमाल करते हुए, एक्ट के सेक्शन 14 के अनुसार वक्फ बोर्ड बनाया है.
दो हिंदू मेंबर होना अनिवार्य
बता दें, वक्फ बोर्ड एक कानूनी संस्था है जिसे राज्य में वक्फ प्रॉपर्टीज को मैनेज और सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है. इसका मुख्य काम वक्फ प्रॉपर्टीज का रिकॉर्ड रखना, उनके इस्तेमाल और इनकम पर नजर रखना, उन्हें कब्जे से बचाना और धार्मिक, पढ़ाई-लिखाई और समाज कल्याण के कामों के लिए उनका इस्तेमाल पक्का करना है. वक्फ अमेंडमेंट एक्ट, 2025 नए प्रावधानों के अनुसार, अब हर राज्य में वक्फ बोर्ड के सदस्यों में कम से कम दो हिंदुओं को शामिल होना अनिवार्य है. यह कदम वक्फ बोर्ड के कामकाज में पारदर्शिता और सबको साथ लेकर चलने के मकसद से उठाया गया. इसस पहले सारे मेंबर मुस्लिम हुआ करते थे, जिनमें से कुछ को सरकार अपॉइंट करती थी.
किन सद्स्यों को बोर्ड में शामिल किया गया
इस बार एमपी बोर्ड में दस में दो सदस्य हिंदू हैं. इस बोर्ड में मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को हिंदू मेंबर के तौर पर शामिल किया गया है. नए वक्फ बोर्ड में नई दिल्ली से नजमा हेपतुल्ला, भोपाल उत्तर से MLA आतिफ अकील, उज्जैन से फैजान खान, इंदौर से बहन फातिमा चौधरी, भोपाल से शाइस्ता सुल्तान पार्षद बैरासिया, रतलाम से शबाना खान पार्षद, इंदौर से मनोज मालपानी (हिंदू), गुना से अनिमेष भार्गव राघौगढ़ (हिंदू) और कमिश्नर पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण को सदस्य बनाया गया है.
वक्फ कानून की संवैधानिक वैधता पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, विवाद में नए मोड़ की उम्मीद
News Source: PTI
