Home Latest News & Updates बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े पिकअप से टकराई एम्बुलेंस, पांच की मौत

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े पिकअप से टकराई एम्बुलेंस, पांच की मौत

by Sanjay Kumar Srivastava 21 November 2026, 1:37 PM IST
21 November 2026, 1:37 PM IST
बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर खड़े पिकअप से टकराई एम्बुलेंस, पांच की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार सुबह भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटने के बाद हाईवे जाम हो गया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया. सभी मृतक गाजीपुर के रहने वाले थे और वे जयपुर से अपने गृह जिला जा रहे थे. पुलिस ने जाम खत्म कराकर आवागमन शुरू कराया.

जयपुर से शव लेकर गाजीपुर जा रहा था वाहन

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह बाराबंकी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक एम्बुलेंस के खड़े पिकअप वाहन से टकरा जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा सुबह करीब 6.30 बजे सुबेहा थाना क्षेत्र के घेरावां गांव के पास हुआ. पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि राजस्थान नंबर प्लेट वाली एम्बुलेंस, जो जयपुर से गाजीपुर एक शव लेकर जा रही थी, पीछे से एक पिकअप वाहन से टकरा गई. पुलिस को शक है कि टक्कर से पहले एम्बुलेंस चालक को झपकी आ गई होगी. घायलों को हैदरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतकों में एम्बुलेंस के दो चालक और तीन अन्य लोग शामिल हैं.

राजस्थान के थे दोनों मृत चालक

मृतकों की पहचान अमीनुल हक (40) और उनके भाई रूपिक (50) के रूप में हुई है. वे अपने भाई अजीजुल हक का शव लेकर जयपुर से गाजीपुर जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में उनके रिश्तेदार मकबूल खान (52) भी शामिल थे, जो राजस्थान के जयपुर के रहने वाले थे. दो मृतकों में अलवर जिले के रहने वाले हरिओम योगी (31) और राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले अजय (33) शामिल हैं, जो एम्बुलेंस के चालक थे. एम्बुलेंस जयपुर से गाजीपुर एक शव ले जा रही थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने बताया कि टक्कर किन हालात में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने बताया कि हादसे के बारे में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उन्होंने बताया कि किस हालात में सड़क किनारे पिकअप वाहन खड़ा था, इसकी भी जांच की जा रही है. पिकअप वाहन के ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है.

दिल दहला देने वाली घटना : 9वीं के छात्र ने मां पर किया कातिलाना हमला, फिर खुद भी दे दी जान

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?