Home Latest News & Updates Zeeshan Post : ‘एक्स’ पर दिखा ‘बाबा’ सिद्दीकी की हत्या का गुस्सा, बेटे जीशान ने आरोपियों को ललकारा

Zeeshan Post : ‘एक्स’ पर दिखा ‘बाबा’ सिद्दीकी की हत्या का गुस्सा, बेटे जीशान ने आरोपियों को ललकारा

by Arsla Khan 21 October 2024, 9:05 AM IST (Updated 27 November 2024, 3:54 PM IST)
21 October 2024, 9:05 AM IST (Updated 27 November 2024, 3:54 PM IST)
Zeeshan Post : 'एक्स' पर दिखा 'बाबा' सिद्दीकी की हत्या का गुस्सा, बेटे जीशान ने हत्यारों को ललकारा

Zeeshan Post : NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बेटे जीशान सिद्दीकी ने रविवार को कहा कि उनके पिता के हत्यारों ने ‘उन पर नज़र गड़ा दी’ लेकिन उन्हें डराया नहीं जा सकता.

Zeeshan Post : NCP नेता बाबा सिद्दिकी की पिछले दिनों गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद राजनेताओं में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी शोक की लहर देखने को मिली. अब बेटे जीशान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने हमेशा के लिए मेरे पिता का मुंह बंद कर दिया. साथ ही आगे जीशान लिखते हैं कि उन्होंन मेरे पिता को चुप करा दिया, लेकिन वो भूल गए कि मेरे पिता एक शेर थे और मैं उनकी दहाड़ को अपने भीतर रखता हूं, उनकी लड़ाई मेरी रगों में है. वे न्याय के लिए खड़ा हूं, बदलाव के लिए लड़ूगा और आखिरी साहस के साथ तूफानों का सामना करूंगा.

‘यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है’

कांग्रेस नेता ने लिखा कि जिन्होंने उन्हें मारा, वे अब यह मानकर मेरी ओर देख रहे हैं कि वे जीत गए हैं. मैं उनसे कहता हूं, मेरी रगों में शेर का खून दौड़ता है. मैं अब भी यहां निडर और अडिग हूं. उन्होंने एक को मार डाला, लेकिन मैं उनकी जगह पर खड़ा हूं. जीशान सिद्दीकी ने कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है.

10 लोगों की गिरफ्तारी

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई. सिद्दीकी पर हमला उनके विधायक बेटे के कार्यालय के पास किया गया था. पुलिस की हिरासत में संदिग्ध शूटर गुरमेल बलजीत सिंह और धर्मराज राजेश कश्यप हैं. जबकि मेन शूटर शिवकुमार गौतम और हत्या की साजिश में शामिल दो अन्य व्यक्ति फरार हैं. इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और मुख्य शूटर और दो कथित साजिशकर्ताओं की तलाश कर रहे हैं. साथ ही पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित संबंध सहित विभिन्न कोणों से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : Congress की CEC की बैठक आज, महाराष्ट्र-झारखंड में सीट शेयरिंग-उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?